बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
आसिफ ने नेशनल टीवी पर मांगी माफी
सलमान की यह बात सुनकर आसिफ ने भी अपने जीवन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। आसिफ ने बताया कि उन्होंने एक बार अपने बड़े भाई पर हाथ उठा दिया था, जिसका उनको आज तक अफसोस है। इसके बाद आसिफ ने आज नेशनल टेलीविजन पर अपने भाई से माफी भी मांगी।
बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
इसके अलावा सलमान ने बीते दिनों हुई आसिफ और लव गिल के बीच लड़ाई को लेकर भी आसिफ को फटकार लगाई। दरअसल, नकुल और गुल्लू के बीच लड़ाई हो जाने के बाद नकुल अकेले बैठे हुए थे। इसलिए लव उनके पास बात करने चली गईं। इस बात से आसिफ नाराज हो गए थे और लव के साथ लड़ाई करने लगे थे। यहां तक की आसिफ ने लव को चापलूस तक कह दिया था।
इसी मामले पर आज सलमान ने आसिफ की क्लास ली और कहा, ‘क्या लव आपकी घरवाली हैं, बहन या कोई रिश्तेदार हैं? वो भी घर की एक सदस्य हैं। वो किसी से भी बात कर सकती हैं। आप कौन होते हैं उन्हें रोकने वाले। उस दिन आपकी गलती थी। आप लाउड थे और गलत लग रहे थे।’
इसके बाद सलमान ने चुटकी लेते हुए आम्रपाली से पूछा कि आसिफ की ओर से लव गिल के लिए कोई सॉफ्ट कॉर्नर तो नहीं है ना? इससे घबराते हुए आसिफ खुद बोल पड़े। आसिफ ने कहा, ‘सर ये शो तो केवल 3 महीने चलेगा, लेकिन इस बात के लिए मेरे घरवाले मुझे 3 साल तक सुनाएंगे। आप ऐसा मत कहिए। लव मेरी बहन जैसी है।’
ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी बनीं माता सीता,रामलीला में शिल्पा शिंदे ने निभाया खास किरदार