अमन को ब्रेकअप के बाद आई गर्लफ्रेंड की याद
चर्चित शो ‘बिग बॉस 20’ काफी मजेदार चल रहा है। इसमें प्रतिभागियों के बीच काफी लड़ाई-झगड़े देखे जाते हैं तो कुछ के बीच बॉन्डिंग भी अच्छी है। प्रतिभागी अपनी पर्सनल लाइफ पर भी आपस में एक-दूसरे से चर्चा करते नजर आते हैं। इस बीच अमन गांधी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को याद किया।
जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि अमन गांधी अपने आंसू पोंछते नजर आए। इसके बाद माही ने उन्हें संभालते हुए कहा, ‘अरे अरे, भाई रो रहा है। अपने प्यार को याद करके रो रहा है।’ माही ने आगे कहा- ‘रिश्ता लेकर जाना पड़ेगा अब तो बिग बॉस के बाद’। अमन गांधी ने कहा, ‘आप एक-दूसरे से क्लोज होते हो ना यार, चाहें ब्रेकअप हो या कुछ मर्जी’। इस पर आम्रपाली ने कहा, ‘उनको भी वही फील हो रहा होगा ना’।
अमन गांधी ने आगे कहा, ‘अब मुझे लगता है कि क्यों वो साउथ अफ्रीका में जाकर सिर्फ मुझसे ही बातें कर रही थी। मैं उम्मीद करता हूं कि जब मैं बाहर जाऊं तो वो मूव ऑन न कर दे’। आम्रपाली और माही विज कहती नजर आईं, ‘मैम मूव ऑन मत करना प्लीज। भाई रो रहा है। इंतजार करना प्लीज’। आगे आम्रपाली और अरिश्फा ने भी अमन की एक्स गर्लफ्रेंड से गुजारिश करते हुए कहा कि वे अमन के लिए इंतजार करें। अरिश्फा ने अमन गांधी को यह तसल्ली भी दी कि मुझे नहीं लगता कि वो मूव ऑन करेंगी। इस पर अमन ने कहा, ‘टाइम तो हो गया ना’।
अमन गांधी-शगुन शर्मा
– फोटो : इंस्टाग्राम
क्या शगुन शर्मा को याद कर रोए अमन?
अमन गांधी ने एक्स गर्लफ्रेंड की बात करते हुए किसी का नाम नहीं लिया। मगर, उन्होंने जिस तरह से बातें की, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे शगुन शर्मा को याद करते दिखे। दरअसल, शगुन और अमन गांधी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में साथ नजर आए। इस बीच नवंबर 2025 में उन्होंने Hauterfly के साथ बातचीत में अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था। दोनों ने यह भी बताया कि वे दोनों ‘क्योंकि 2..’ के पहले से एक-दूसरे को जानते हैं।
इसके अलावा,अमन ने साउथ अफ्रीका का जिक्र किया। बीते दिनों रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग के लिए शगुन शर्मा वहां गई थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि शगुन और अपने बारे में ही अमन ने बात की। देखना होगा कि इसे लेकर शगुन क्या प्रतिक्रिया देती हैं।