बिग बॉस 20: ‘उसने तुम्हें ‘फंसाया’ लव गिल के चक्कर में काशवी से हुआ स्काउट का ब्रेकअप?


Last Updated:

Scout Kashvi Breakup Rumors On BB 20 WKV: बिग बॉस 20 के घर में क्या सच में टूट गया स्काउट ओपी और काशवी हीरानंदानी का रिश्ता? लव गिल पर स्काउट को अपने जाल में फंसाने का आरोप लगाते हुए काशवी ने नेशनल टीवी पर जमकर क्लास लगाई. काशवी की नाराजगी और बातों से ब्रेकअप की चर्चा तेज हो गई है, जिसे सुन स्काउट पूरी तरह टूट गए और शो तक छोड़ने की बात कह दी. नीचे पढ़ें आखिर क्या है इस हाईवोल्टेज ड्रामे की पूरी सच्चाई?

‘बिग बॉस 20’ के घर में लव गिल के साथ स्काउट ओपी की बढ़ती नजदीकियों ने अब उनकी पर्सनल लाइफ में भी हलचल मचा दी है. रविवार के वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने अचानक एंट्री लेकर ऐसा कुछ कह दिया कि उनके रिश्ते पर ही सवाल उठने लगे. काशवी ने लव पर स्काउट को अपने जाल में फंसाने का आरोप लगाया, वहीं स्काउट उनके सामने काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह काशवी को खोने के बजाय शो छोड़ने के लिए तैयार हैं. लेकिन क्या काशवी ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया है?

रविवार के वीकेंड का वार को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने स्काउट से कहा कि उनसे मिलने कोई आया है. इसके बाद जैसे ही काशवी हीरानंदानी ने स्टेज पर एंट्री की, स्काउट उन्हें देखकर हैरान रह गए. काशवी ने आते ही तंज कसते हुए पूछा, ‘तनमय, मसाज पार्लर कैसा चल रहा है?’ उनका यह सवाल स्काउट को असहज कर गया. हालांकि, काशवी ने पहले स्काउट से बात करने के बजाय लव गिल से सवाल-जवाब शुरू कर दिए.

काशवी ने लव से पूछा कि क्या वह अपने मुंहबोले भाइयों के साथ भी इसी तरह पेश आती हैं. इसके बाद उन्होंने स्काउट को याद दिलाया कि गेमिंग कम्युनिटी और उनके फैंस हर दिन उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. काशवी ने कहा कि वह खुद भी लगातार उनकी वॉच पार्टी करती हैं और दिल से उनका साथ दे रही हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जो स्काउट कभी ट्रॉफी जीतने के लिए मेहनत करते थे, उनका वह जोश अब कहां चला गया है. काशवी के मुताबिक, स्काउट अब अपने गेम पर ध्यान देने के बजाय लव के पीछे घूम रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

काशवी ने स्काउट को साफ शब्दों में समझाया कि उनके फैंस उन्हें इस तरह देखना पसंद नहीं करते. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें ट्रॉफी जीतने और देश के लिए नाम कमाने के इरादे से सपोर्ट करते आए हैं, न कि किसी लड़की के पीछे भागते देखने के लिए. काशवी ने लव पर स्काउट को मैनिपुलेट करने और अपने जाल में फंसाने का आरोप भी लगाया. उनकी बातों से साफ था कि वह स्काउट के व्यवहार से नाराज हैं और चाहती हैं कि वह अपने गेम पर ध्यान दें.

काशवी ने स्काउट को यह भी याद दिलाया कि मुश्किल वक्त में वह उनके साथ खड़ी हैं. इसके बाद उन्होंने कहा एक दोस्त की तरह, काशवी ने कहा जब उन्हें ट्यूमर हुआ था, तब स्काउट ने उनका साथ दिया था. उन्होंने कहा कि वह स्काउट को अब भी सपोर्ट करती हैं और आगे भी एक दोस्त की तरह उनके साथ रहेंगी. काशवी के इसी बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके ब्रेकअप की चर्चा शुरू हो गई. हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर रिश्ता खत्म करने का ऐलान नहीं किया. उन्होंने यह जरूर कहा कि स्काउट के आगे के कदम ही बताएंगे कि वह किस दिशा में जा रहे हैं.

काशवी की बातें सुनकर स्काउट भावुक हो गए . उन्होंने काशवी से कहा कि वह उन्हें खोना नहीं चाहते. स्काउट ने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा मैं आपको एक दोस्त की तरह नहीं चाहता. ऐसा मत करो, स्काउट ने यहां तक कह दिया कि अगर उन्हें काशवी को खोना पड़ेगा, तो वह शो छोड़ देंगे. उनकी इस बात से वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. हालांकि, काशवी ने उन्हें सीधे तौर पर शो छोड़ने के लिए नहीं कहा, बल्कि अपने व्यवहार और गेम पर ध्यान देने की बात समझाई.

स्काउट के शो छोड़ने की बात कहने पर रोहित शेट्टी ने भी उन्हें समझाया. रोहित ने कहा कि वह पागलों जैसी बातें न करें और जो सलाह दी जा रही है, उसे समझें. उन्होंने स्काउट और लव के बीच होने वाली मसाज को लेकर भी नाराजगी जताई. रोहित ने कहा कि अगर दोनों खुद को भाई-बहन मानते हैं, तब भी उन्हें यह सब बंद कर देना चाहिए. उन्होंने स्काउट को समझाया कि काशवी को खोने का डर जताने के बजाय उन्हें अपने व्यवहार से यह साबित करना होगा कि वह इस रिश्ते की कितनी कद्र करते हैं.

स्टेज से जाने से पहले स्काउट ने काशवी से ‘लव यू’ कहा. लेकिन काशवी ने जवाब में साफ कर दिया कि अब बातें नहीं, उनके एक्शन मायने रखेंगे. उन्होंने कहा कि वह स्काउट को सपोर्ट करती रहेंगी, लेकिन आगे वह क्या करते हैं, यह उनके हाथ में है. काशवी की एंट्री के बाद अब दर्शकों के बीच यही चर्चा है कि क्या स्काउट अपने रिश्ते को संभाल पाएंगे या लव के साथ उनकी नजदीकियां काशवी से दूरियां बढ़ा देंगी.

काशवी ने लव पर आरोप लगाए कि उन्होंने स्काउट को मैनिपुलेट किया है. इतना ही नहीं उनका ये भी कहना था कि लव ने स्काउट को फसाया है. इन सभी हंगामे के बाद अब लव गिल बुरी तरह रोती दिखाई दी. लेटेस्ट प्रोमो में उनकी हेल्थ भी ठीक नहीं दिखाई दी. अब देखना ये होगा कि क्या स्काउट वापिस से लव को सपोर्ट करेंगे या वे हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Related posts

जम्मू-कश्मीर के रहने वाले क़ाज़ी तौक़ीर, इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में हैं. क़ाज़ी तौक़ीर को लगभग 20 साल पहले एक सिंगिंग टैलेंट शो जीतने के बाद पहली बार शोहरत मिली थी. तब उनकी उस कामयाबी पर कश्मीर में काफी जश्न मनाया गया था. कश्मीर में कला, संगीत और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों के लिए हमेशा से ही सीमित अवसर रहे हैं, ऐसे में क़ाज़ी तौक़ीर का बिग बॉस जैसे रिएलिटी शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाना आम कश्मीरियों के लिए कितना मायने रखता है? रिपोर्ट: कैसर अंद्राबी शूट और एडिटः शफ़ात फ़ारूक़

Bigg Boss 20: ‘कहीं मुंह दिखाने लायक…’ लव गिल के छलके आंसू, गर्लफ्रेंड के आते ही स्काउटओपी ने दिया धोखा

Bigg Boss 20 Promo: काशवी के जाने के बाद बिगड़ी लव की हालत, स्काउट से बोलीं- करियर बर्बाद कर दिया, Tv Hindi News