‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट का शॉकिंग खुलासा, बचपन में कजिन ने की थी गंदी हरकत, प्रेग्नेंट होने के डर से खाती थी पपीते, Tv Hindi News


एक कंटेस्टेंट ने एक अपनी लाइफ को लेकर एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी के होश उठा दिए। इस कंटेस्टेंट ने बताया था कि उसके कजिन ने ही उसके साथ गंदी हरकत की थी।

‘बिग बॉस 20’ इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। ये शो अपने कंटेंट ही नहीं, बल्कि अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से भी काफी चर्चा में हैं। शो पर कंटेस्टेंट अपने गेम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई शॉकिंग खुलासे करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में शो की एक कंटेस्टेंट ने एक अपनी लाइफ को लेकर एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी के होश उठा दिए। इस कंटेस्टेंट ने बताया था कि उसके कजिन ने ही उसके साथ गंदी हरकत की थी। यहीं, नहीं उसे लगा कि वो प्रेंग्नेंट हो जाएगी। इस डर से वो कच्चे पपीते तक खाने लगी थी। आइए जानते हैं कौन है वो एक्ट्रेस और उसकी पूरी कहानी।

ये है वो कंटेस्टेंट

हम बात कर रहे हैं ‘नागिन 7’ से सुर्खियों में आई कनिका मान की। कनिका इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं। कनिका मान ने कुछ महीनों पहले हॉटरफ्लाई को अपना इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में कनिका ने अपने बचपन के दर्दनाक घटना का खुलासा किया था। कनिका ने इंटरव्यू में बताया, ‘बचपन में उनके कजिन ने उन्हें गलत तरीके से टच किया था। इस घटना से वो काफी डर गई थीं। उन्हें लगने लगा कि कहीं वो प्रेग्नेंट न हो जाएं। उस वक्त कनिका को को प्रेग्नेंसी के बारे में ज्यादा पता नहीं था।’

प्रेग्नेंट होने के डर से पपीता खाती थी

एक्ट्रेस ने बताया था, ‘मैं तब चौथी क्लास में थी। मुझे नहीं पता था कि बच्चा कैसे होता है। मैं इतनी डर गई थी कि बता नहीं सकती। डर के मारे ज्यादा पपीता खाती थी। मैंने अपने ही घर में चाची और भाभी से सुना था कि प्रेग्नेंसी में पपीता नहीं खाना चाहिए वरना अबॉर्शन हो जाएगा और क्योंकि मुझे लगने लगा था कि मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं। मुझे डर था कि अगर मैं प्रेगनेंट हो गई तो…इसलिए पपीता खाना शुरु कर दिया था।’

यह भी पढ़ें: YouTube पर नंबर-1 है भोजपुरी का ये गाना, पार किया 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा, हिंदी गानें भी नहीं दे पा रहे टक्कर

एक गिल्ट रह जाता है

कनिका ने आगे कहा, ‘जब हम विंटर या समर वेकेशन पर किसी के घर जाते थे तब ऐसा होता था। मैं ये नहीं कहती सब ऐसे होते हैं, लेकिन कुछ लोग शरारती टाइप होते हैं। उस वक्त मैंने अपने माता-पिता से कुछ नहीं था, क्योंकि आपके अंदर एक डर होता है, एक गिल्ट रह जाता है कि कहीं आपने तो कोई गलती नहीं की। आपको शर्मिंदगी महसूस होती है क्योंकि तुम पर भी सवाल उठेंगे। ऐसा उस टाइम दिमाग में आता है इसलिए मैंने नहीं बताया था। लेकिन मैंने हिम्मत करके बहुत टाइम के बाद अपने पेरेंट्स को इस बारे में बताया तो उसके बाद से हमारा आना जाना थोड़ा काम हो गया।’

यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan Upcoming Movies: 2027-2028 में कार्तिक आर्यन बॉक्स ऑफिस पर करेंगे बड़ा धमाका, रिलीज होंगी ये 5 फिल्में

कनिका मान का वर्कफ्रंट

बता दें कि कनिका मान इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। इससे पहले वे 2026 में वो एकता कपूर के इस लोकप्रिय फैंटेसी शो ‘नागिन 7’ तथा पंजाबी फिल्म ‘लुट मुबारक’ (Lutt Mubarak) में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। साथ ही वो वेब सीरीज ‘सुपर सुब्बू’ (Super Subbu), ‘द सीक्रेट बाजीगर’ (The Secret Baazigar) और फिल्म ‘राम राज्य – द कटक सागा कंटीन्यूज’ जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं। यही नहीं, कनिका रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (2022) में भी नजर आ चुकी हैं।





Source link

Related posts

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह – bigg boss 20 scout op controversial statement about love gill viral promo

बिग बॉस 20:’मैं बाबा हूं…काजी बाबा’, रियलिटी शो में तौकीर ने किया दावा! जो कहा, वह जानकर उदिति रह गईं हैरान – Bigg Boss 20 New Promo: Qazi Touqeer New Skill Unlocked In Salman Khan Reality Show

‘बिग बॉस’ का 20वां सीरीज चल रहा लेकिन काम कितनों को मिला?