‘बिग बॉस 20’ के घर में ही काजी तौकीर की लगी लॉटरी, सलमान खान ने दिया बड़े प्रोजेक्ट ऑफर, खुशी से झूमे फैंस


Last Updated:

Salman Khan Gives Big Opportunity To Qazi: ‘बिग बॉस 20’ के घर में ही काजी तौकीर की किस्मत चमक गई है. 20 साल तक अचानक लाइमलाइट से दूर हुए काजी तौकीर अब भाईजान सलमान खान के साथ प्रोजेक्ट करने वाले हैं. सलमान ने ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर काजी को बड़े प्रोजेक्ट्स का ऑफर दे दिया है.जिससे फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.नीचे पढ़ें पूरी खबर.

सलमान खान के साथ प्रोजेक्ट करेंगे काजी तौकीर (फोटो साभार-instagram@jiohotstar)

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों जबरदस्त धमाल देखने को मिल रहा है. शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर अपनी आवाज और फनी अंदाज से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं.अब तक कई सेलेब्स उनकी तारीफों के पुल बांध चुके हैं.अब भाई जान सलमान खान भी काजी की सिंगिग के फैन हो गए हैं.वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने काजी तौकीर को एक ऐसा सरप्राइज दिया, जो उनके ड्रीम पूरा होने से कम नहीं है.

दरअसल सलमान ने काजी को शो से बाहर निकलने के बाद एक गाना ऑफर किया है. जिसके बाद से सिंगर के फैन की खुशी का ठिकाना ही नहीं है,वे काजी के लिए सोशल मीडिया पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

सलमान के ऑफर से झूमे काजी तौकीर

कल यानी रविवार के वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने काजी तौकीर की गायकी की तारीफ करते हुए उन्हें बड़ा मौका दिया. सलमान ने साफ कहा कि जब काजी शो से बाहर आएंगे, तो वह उन्हें एक गाना जरूर ऑफर करेंगे. काजी के लिए यह किसी बड़े सपने के सच होने जैसा है. शो के अंदर ही इतना बड़ा काम मिलना उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.

रोहित शेट्टी ने भी किया था बड़ा वादा

दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान से पहले मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी काजी तौकीर को लेकर बड़ा ऐलान कर चुके हैं. कुछ समय पहले रोहित ने काजी से वादा किया था कि वह उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में एक रोमांटिक गाना गाने का मौका देंगे. रोहित ने उस वक्त कहा था कि अब काजी का समय आ गया है और शो से बाहर निकलने के बाद उनके पास काम की कोई कमी नहीं होगी.

फैंस के बीच खुशी की लहर

बॉलीवुड के दो बड़े दिग्गजों से काम का ऑफर मिलने के बाद काजी तौकीर के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. सोशल मीडिया पर लोग काजी को जमकर बधाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी मेहनत आखिरकार रंग ला रही है. अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है कि काजी शो से बाहर आकर कब सलमान खान और रोहित शेट्टी के प्रोजेक्ट्स में अपनी आवाज का जादू बिखेरते हैं.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ें





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Updates: ‘बिग बॉस 20’ में फिर भिड़े स्काउट ओपी और यंग डीएसए, दोस्ती भूल एक दूसरे पर निकाली भड़ास

Bigg boss 20: ‘इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बना ली’, बिग बॉस से बाहर आकर बोले मनीष गोयल, प्रोफेसर रील पर दिया रिएक्शन – Bigg boss 20 Manish Goel Reaciton Viral look like a Professor Reels After Qazi Touqeer Clash tmovg

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में टूटी यंग डीएसए और स्काउट ओपी की दोस्ती? नॉमिनेशन टास्क में हुई तीखी भिड़ंत