‘बिग बॉस 20 ‘ के प्रीमियर ने बनाया रेकॉर्ड, सलमान खान बोले- हम सभी के लिए ये गर्व की बात, मैंने शो के 16 सीजन होस्ट किए – salman khan on bigg boss 20 recorded the biggest opening day ever for a reality show on jiohotstar


टीवी की दुनिया में कई रियलिटी शोज आए और गए, लेकिन ‘बिग बॉस’ ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। शो की पहचान सलमान खान के बिना अधूरी है। सलमान ने साल 2010 में ‘बिग बॉस 4’ से होस्टिंग शुरू की थी और अब वह इसके 20वें सीजन तक पहुंच चुके हैं। इतने लंबे सफर के बाद भी शो के लिए दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ है।

अब ‘बिग बॉस 20’ की रिकॉर्ड शुरुआत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सलमान और इस शो की जोड़ी दर्शकों के बीच कितनी मजबूत है।

‘बिग बॉस 20’ ने जियो हॉटस्टार पर अब तक का सबसे बड़ा रिएलिटी शो लॉन्च दर्ज किया

हाल ही में शुरू हुए ‘बिग बॉस 20’ ने जियो हॉटस्टार पर अब तक का सबसे बड़ा रिएलिटी शो लॉन्च दर्ज किया है। शो को मिली इस शानदार शुरुआत के बाद सलमान खान ने अपने 16 साल के सफर को याद करते हुए खुशी जाहिर की।

‘मैंने शो के 16 सीजन होस्ट किए हैं और अब इसे 20वें सीजन तक’

उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस मेरे लिए बहुत खास सफर रहा है। मैंने शो के 16 सीजन होस्ट किए हैं और अब इसे 20वें सीजन तक पहुंचते देखना और इस तरह का प्यार मिलना सच में बहुत ज्यादा खुशी देने वाला है। बिग बॉस हिंदी सीजन 20 को अब तक का सबसे बड़ा रियलिटी शो लॉन्च बनते देखना हम सभी के लिए गर्व की बात है।’

बिग बॉस मेरे लिए बहुत खास सफर रहा है। मैंने शो के 16 सीजन होस्ट किए हैं और अब इसे 20वें सीजन तक पहुंचते देखना और इस तरह का प्यार मिलना सच में बहुत ज्यादा खुशी देने वाला है। बिग बॉस हिंदी सीजन 20 को अब तक का सबसे बड़ा रियलिटी शो लॉन्च बनते देखना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

सलमान खान

सलमान बोले- शो की असली ताकत उसके दर्शक

सलमान ने आगे कहा, ‘बिग बॉस के हर सीजन में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन शो की असली ताकत उसके दर्शक हैं। इतने सालों से दर्शकों का प्यार और सपोर्ट ही इस सफर को खास बनाता आया है। हर नए सीजन के साथ लोगों की उम्मीदें और एक्साइटमेंट भी बढ़ती जाती है।’

बिग बॉस के हर सीजन में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन शो की असली ताकत उसके दर्शक हैं। इतने सालों से दर्शकों का प्यार और सपोर्ट ही इस सफर को खास बनाता आया है। हर नए सीजन के साथ लोगों की उम्मीदें और एक्साइटमेंट भी बढ़ती जाती है।

सलमान खान

‘जितने भी लोग मेरे साथ जुड़े हैं, मैं उन सभी का आभारी’

‘बिग बॉस 20’ को लेकर सलमान खान ने कहा, ‘इस बार शो में नए कंटेस्टेंट्स के साथ नया गेम और कई सरप्राइज देखने को मिलेंगे। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि घर में आए कंटेस्टेंट्स किस तरह अपना गेम खेलते हैं और उनका सफर किस दिशा में आगे बढ़ता है। शो की ओपनिंग को मिले शानदार रिस्पॉन्स के लिए मैं दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इस सफर में अब तक जितने भी लोग मेरे साथ जुड़े हैं, मैं उन सभी का आभारी हूं। दर्शकों के प्यार के बिना ‘बिग बॉस’ का यह लंबा सफर संभव नहीं हो पाता।’

शो के लिए दर्शकों की जबरदस्त दीवानगी और लगातार बनी हुई

‘बिग बॉस 20’ की कामयाबी पर जियो हॉटस्टार के हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड आलोक जैन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस’ लगातार रियलिटी एंटरटेनमेंट के नए रिकॉर्ड बना रहा है। ‘बिग बॉस हिंदी’ का अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च होना इस फ्रेंचाइजी और दर्शकों के बीच पिछले दो दशकों से बने मजबूत रिश्ते को दिखाता है। शो के लिए दर्शकों की जबरदस्त दीवानगी और लगातार बनी हुई दिलचस्पी यह साबित करती है कि हर सीजन के साथ ‘बिग बॉस’ की पहुंच और अहमियत बनी हुई है। शो ने 20वें सीजन में भी अपनी पकड़ बरकरार रखी है।”बिग बॉस 20′ जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर हर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 के इस कंटेस्टेंट के लिए पहली बार सलमान का शो देख रहे हैं Arijit Singh, कहा- ‘रॉकस्टार है उधर..

Bigg Boss 20, Day 4 Review: ‘चिल्ल्म चिल्ली’ में निकला एपिसोड, सलमान खान का शो झेलना हुआ मुश्किल! – Bigg boss day 4 review qazi touqeer runs whole show mary kom fight captaincy task boring episode tmovh

Open Letter To Bigg Boss: क्या बना दिया? न एनर्जेटिक सलमान-न जाने पहचाने चेहरे, मैं बिग बॉस की जबरा फैन…नाराज हूं! – bigg boss 20 salman khan hosting history trollings sidharth shukla shweta tiwari qazi touqeer tmovb