बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हालिया ‘वीकेंड का वार’ में भाईजान का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. उन्होंने एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाई. वहीं, बॉडी शेमिंग को लेकर उनका गुस्सा ट्रोलर्स और पैप्स पर भी फूटा. इस बीच अचानक ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर सलमान खान की तबीयत खराब हो गई. वो सीने में दर्द से कराहते नजर आए, जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए. अब सलमान ने खुद इसके पीछे की वजह बताई है.
ठीक है सलमान खान की तबीयतसलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है. साथ ही, उन्होंने मेकर्स की एडिटिंग पर नाराजगी जताई है.
अपनी इंस्टा स्टोरी पर सलमान ने लिखा, ‘भगवान की कृपा से मेरी सेहत बिल्कुल ठीक है. बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से एडिट किया गया, वैसा नहीं होना चाहिए था. इससे असल मकसद ही खत्म हो गया और ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं भी वहीं कर रहा हूं, जो काजी घर में कर रहे थे.’
‘इससे असल मकसद ही खत्म हो गया…’उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरा मकसद बस काजी को ये दिखाना था कि उन्होंने जो किया वो गलत था, क्योंकि उन्होंने अपनी सेहत का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के लिए किया, खासकर तब, जब घर के बाकी 15 लोगों को पता ही नहीं था कि वो एक्टिंग कर रहे हैं और वो उनकी सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे. प्रोमो जिस तरह से एडिट किया गया, उसके लिए माफी चाहता हूं. लगता है शो को प्रमोट करने का उनका यही तरीका है. मैं उनकी तरफ से माफी मांगता हूं.’
ये भी पढ़ें:- ‘राजी’ से लेकर ‘छपाक’ तक, आज ही OTT पर निपटा लें मेघना गुलजार की ये 5 शानदार फिल्में
सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ का जताया आभारइसके कुछ देर बाद सलमान ने एक और पोस्ट शेयर कर ‘बिग बॉस’ को धन्यवाद कहा. सलमान खान ने नोट में लिखा, ‘बिग बॉस ने इसे ठीक कर दिया है. थैंक्यू बिग बॉस.’
इस हेल्थ अपडेट के बाद साफ हो गया कि सलमान खान की तबीयत खराब नहीं हुई थी. उन्होंने काजी को ये समझाने के लिए अपनी तबीयत खराब होने का नाटक किया था कि सेहत को लेकर की गई उनकी हरकत गलत थी.
क्या हुआ था ‘बिग बॉस’ के सेट परसलमान खान ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में कंटेस्टेंट्स से बात कर रहे थे. इसी दौरान उनसे बातचीत करते हुए अचानक सलमान के सीने में दर्द उठता है. पहली बार दर्द होने पर वो पानी मांगते हैं. पानी पीने के बाद सलमान खुद को संभालते हुए दोबारा कंटेस्टेंट्स से बात करने लगते हैं. हालांकि, थोड़ी देर बाद फिर से उनके सीने में दर्द उठता है और वो बात करते-करते अचानक चुप हो जाते हैं. सलमान को दर्द में देखकर घरवाले भी परेशान हो जाते हैं. दर्द बढ़ने पर वो सेट पर डॉक्टर को बुलाने की बात कहते नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें- 350 से 25-30 थिएटर्स में सिमटी ‘हनुमान अंश’, फिर भी नहीं थमी कमाई, प्रोड्यूसर ने खोला राज