सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन कुछ नया ही देखने के लिए मिलता है. शो में तकरार तो आए दिन देखने के लिए मिलती है लेकिन जब तकरार के बीच प्यार देखने के लिए मिलता है तो उस दिन शो की टीआरपी तो दौड़ ही पड़ती है. कनिका और गुल्लू की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है. ऐसे में इसके लेटेस्ट एपिसोड में महा-बवाल देखने के लिए मिला है. यंग को पहली बार शो में फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया तो घरवालों को उनका नया कैप्टेन भी मिल गया है. चलिए बताते हैं गुरुवार के एपिसोड में क्या कुछ देखने के लिए मिला है.
फूट-फूटकर रोए यंग, माही विज पर लगा आरोप
‘बिग बॉस 20’ का गुरुवार को 12वां एपिसोड स्ट्रीम किया गया. इसमें देखने के लिए मिला कि घर में काफी इमोशनल माहौल था. यंग पहली बार शो में रोते हुए नजर आए. इसके पीछे की वजह भी सामने आई कि माही विज ने उन्हें गाली दी थी. शो की शुरुआत फ्लैश बैक से हुई, जिसमें माही विज को यंग को लेकर बात करते हुए देखा गया. उदिति सिंह ने यंग को मिस करने की बात कही तो माही ने कहा कि वो उन्हें इग्नोर कर रहे हैं. फिर माही कहती दिखीं, ‘दो दिन की दोस्ती के लिए मैंने अपनी बेटी की कसम खा ली.’
यह भी पढ़ें: BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
अब इस बात को मैरी कॉम ने यंग को जाकर बता दिया और कहा कि माही ने उनको गाली भी दी. हालांकि, बाद में माही इस बात को नकारती दिखीं कि उन्होंने गाली नहीं दी थी. ईशा रिखी ने भी यंग को समझाया कि गाली नहीं दी. लेकिन इस दौरान यंग काफी आहत दिखे और वो फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए. हर कोई उन्हें इस तरह रोता देख परेशान दिखा. यंग बोले- ‘मैंने उसको मां बोला…’ वो इतना कहकर रोने लगे. शो के अंत में यंग और माही इस मुद्दे पर बात भी करते हुए दिखे लेकिन मामला शॉर्ट आउट नहीं हुआ. इसके बाद से यंग काफी सेड दिखे और घरवालों से अलग-थलग ही दिखे और उन्होंने कहा कि उनका सब पर से भरोसा उठ गया.
‘बिग बॉस 20’ को मिला नया कैप्टेन
इसके अलावा रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में घरवालों को नया कैप्टेन भी मिला, जिसके साथ ही यंग की कैप्टेंसी खत्म हो गई. कैप्टेंसी का पहला टास्क होता है, जिसमें 6 कंटेस्टेंट कैप्टेन के दावेदार होते हैं. उन्हें टास्क दिया जाता कि वो घर के सदस्यों की एक लाइफ को छीन लें, जो नहीं छीनेगा उसकी कैप्टेंसी की दावेदारी खत्म हो जाएगी. ऐसे में 2X रूम में रीति तिवारी, माही विज, गुल्लू, कनिका मान जाते हैं. इस दौरान स्काउट, रोहैद और आसिफ की लाइफ को छीन लिया जाता है. रीति तिवारी गेम में हिस्सा ही नहीं लेती हैं. फिर माही विज, गुल्लू, कनिका मान कैप्टेंसी के अगले टास्क में हिस्सा लेते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ‘धुरंधर 2’ का भी तोड़ दिया रिकॉर्ड
अगला कैप्टेंसी का टास्क सेब का होता है. घरवाले अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट, जिसे कैप्टेन बनाना चाहते हैं, उसे सपोर्ट करें और सेब ज्यादा से ज्यादा उनकी ट्रे में रखें. तो इस दौरान काफी बवाल होता है. झगड़े होते हैं लेकिन अंत में गुल्लू के पास सबसे ज्यादा सेब होते हैं और वो घर के नए कैप्टेन बन जाते हैं. इस टास्क को यंग होस्ट कर रहे होते हैं.
आरिश्फा को आम्रपाली दुबे ने कहा- ‘चीप’
कैप्टेंसी टास्क में आम्रपाली दुबे कनिका मान को सपोर्ट कर रही थीं. इस दौरान अरिश्फा बार-बार कनिका का सेब चुराने के लिए रही थीं और इसी बीच आरिश्फा और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी झड़प हो गई, दोनों ने ही एक-दूसरे को चीप कहा. वहीं, आम्रपाली ने उन्हें ‘चप्पी बच्ची’ कहते हुए कहा, ‘शर्म करो.’