बिग बॉस 20 प्रोमो: आम्रपाली के लिए अरिशफा ने दे दी लाइफलाइन, रो-रोकर माही के खिलाफ निकाली भड़ास, हुई इमोशनल


नई दिल्ली: बिग बॉस 20 में फैमिली मैसेज टास्क के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने अरिशफा खान को भावुक कर दिया. आम्रपाली दुबे के पिता का मैसेज सुनकर अरिशफा को अपने पापा की याद आ गई. वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं. खास बात यह रही कि अरिशफा ने अपनी लाइफलाइन खोकर आम्रपाली को उनके परिवार का मैसेज सुनने का मौका दिया.

इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल हो सकते हैं.

आम्रपाली के लिए अरिशफा ने खोई लाइफलाइन

दरअसल, फैमिली मैसेज टास्क में बिग बॉस ने अरिशफा को एक मुश्किल फैसला लेने का मौका दिया. उनके पास दो ऑप्शन थे. पहला, वह अपनी लाइफलाइन बचा सकती थीं और दूसरा, उन्हें आम्रपाली दुबे के परिवार का मैसेज सुनाने वाली कैसेट तोड़नी थी. हालांकि, अरिशफा ने अपनी लाइफलाइन खोना बेहतर समझा. उन्होंने कैसेट नहीं तोड़ी और आम्रपाली के पिता का मैसेज चलने दिया. मैसेज सुनने के बाद अरिशफा काफी इमोशनल हो गईं. उन्होंने कहा, ‘सब मेरे खिलाफ हैं, मेरी एक लाइफलाइन भी ली है… मेरे पापा नहीं हैं. मुझे मेरी नानी ने बड़ा किया है और उन्होंने मुझे अच्छी सीख दी है. मैं किसी के घरवालों का मैसेज सुनने का हक नहीं छीनना चाहती.’ अरिशफा की इस बात से साफ था कि वह खुद अपने पिता को याद कर रही थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आम्रपाली की खुशी को  प्रायोरिटी दी.

मनीष और गुल्लू भी दे चुके हैं अपनी लाइफलाइन

इस टास्क में अरिशफा से पहले मनीष और गुल्लू भी अपनी लाइफलाइन खो चुके हैं. मनीष ने अपनी लाइफलाइन देकर काजी तौकीर को उनके परिवार का मैसेज सुनने का मौका दिया. वहीं, गुल्लू ने भी अपनी लाइफलाइन खोकर कनिका के परिवार का मैसेज चलवाया. अब बुधवार को बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ भी यह टास्क होगा. आने वाले एपिसोड में इस दौरान काफी इमोशनल पल और हंगामा देखने को मिल सकता है.

कम उम्र में शुरू किया एक्टिंग करियर

अरिशफा खान ने काफी कम उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग शुरू कर दी थी. उनकी मां अर्शी नाज ने उनके करियर में हमेशा साथ दिया. वहीं, उनकी नानी का भी उनकी परवरिश में बड़ा योगदान रहा है. अरिशफा बता चुकी हैं कि शूटिंग की वजह से उनकी पढ़ाई पर काफी असर पड़ा था. इसी कारण उन्होंने रेगुलर स्कूल जाना छोड़ दिया था.

अरिशफा ने अपने करियर की शुरुआत कलर्स टीवी के शो ‘छल-शह और मात’ से की थी. इसके बाद उन्हें ‘एर वीर की अरदास…वीरा’ से पहचान मिली. वह ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘उत्तरन’, ‘ये है मोहब्बतें’, ‘जीनी और जुजू’, ‘गंगा’ और ‘मेरी दुर्गा’ जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं. बतौर लीड एक्ट्रेस वह स्टार भारत की सीरीज ‘पापा बाय चांस’ में नजर आई थीं.





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Live: ‘बिग बॉस 20’ फैमिली वीक में लव की मां का मेसेज सुनकर खूब रोईं माही, मेकर्स पर लगाए आरोप – bigg boss 20 episode 60 written update in hindi 04 november mahi vijj after her outburst over the makers

अरिश्फा बनीं ‘बिग बॉस 20’ के घर की नई कैप्टन, अब चलेगी उनकी हुकूमत, माही विज के फैसले पर बौखलाए काजी – arishfa khan becomes the new captain of the bigg boss 20 house she breaks down after the family task

Bigg Boss 20 : अरिशफा खान पिता को याद कर हुईं इमोशनल, रोते हुए बोलीं- मेरे पापा नहीं है ना तो…, Tv Hindi News