बिग बॉस 20 में काजी तौकीर की लगेगी क्लास, एक नहीं दो-दो मुद्दों पर सलमान खान से ‘रॉकस्टार’ को पड़ेगी फटकार


‘बिग बॉस 20’ का ये हफ्ता काफी उठा-पटक भरा रहा। पिछले वीकेंड का वार में ही सलमान खान ने दो वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स का स्वागत किया। टीवी एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर नकुल ढुल उर्फ मिट्ठू डॉन ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली, लेकिन दो ही दिनों के भीतर नकुल शो से बाहर कर दिए गए। नकुल ढुल को बिग बॉस हाउस के सबसे सख्त नियम फिजिकल वॉयलेंस का उल्लंघन करने के बाद घर से बेघर कर दिया गया। नकुल ढुल ने गुस्से में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू पर हमला बोल दिया, जिसके बाद सजा के तौर पर उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। अब इस वीकेंड का वार में सलमान खान इस पूरे वाकये को लेकर घरवालों से बात करते नजर आएंगे। हाल ही में शो का नया प्रोमो भी जारी किया गया है, जिसमें सुपरस्टार कोइस पूरे मुद्दे पर बात करते देखा जा सकता है।

सलमान खान के निशाने पर काजी तौकीर

मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो वीडियो में सलमान खान, गुल्लू की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। गुल्लू ने जिस तरह इस पूरी परिस्थिति में खुद पर संयम रखा, उसे लेकर सुपरस्टार उनकी तारीफ करते हैं। इसके बाद वह काजी तौकीर से बात करते हैं और उन्हें इस बात को लेकर खरी-खोटी सुनाते हैं कि उन्होंने हाथापाई के दौरान गुल्लू के लिए स्टैंड नहीं लिया और चुपचाप सब देखते रहे। सलमान खान कहते हैं- ‘गुल्लू तुमने इसे बहुत अच्छे से संभाला। क्योंकि, जो हुआ वो पहले भी हो चुका है इस घर में और बहुत बुरा हुआ। काजी जब ये झड़प शुरू हुई, आप जमीन पर बैठकर खा रहे थे। आप उठे भी नहीं। ये झगड़ा शुरू हुआ आपसे और आप उठे भी नहीं। आपको सेकेंड्स में उठ जाना चाहिए था।’ इस पर काजी कहते हैं कि उन्हें इस बात का पछतावा है।

स्काउट के कान में थूकने पर भी पड़ी फटकार

सलमान खान स्काउट ओपी के कान में थूकने को लेकर भी काजी तौकीर को निशाने पर लेते हैं। वह कहते हैं- ‘ये तब शुरू हुआ जब काजी ने स्काउट के कान में थूका, वो भी एकदम गंदे तरीके से, अंदर तक। काजी ये तुम्हें मजाक कैसे लगा? इसमें कूल क्या है?’ इस पर काजी अपनी सफाई देते हैं। हालांकि, अब आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि इस हफ्ते अपने कारनामों के लिए काजी तौकीर को और क्या-क्या सुनना पड़ता है।

क्या था पूरा मुद्दा?

बिग बॉस 20 में इस हफ्ते गुल्लू और नकुल ढुल के बीच हाथापाई हो गई थी, जिसके बाद नकुल को शो से बाहर कर दिया गया। इस पूरे झगड़े की शुरुआत की वजह काजी तौकीर बने। दरअसल, मजाक-मजाक में काजी, स्काउट के कान में थूक देते हैं। इसके बाद वह बैठकर अन्य घरवालों से इसे लेकर चर्चा करते हैं, वहीं बगल में बैठे नकुल ये पूरी बात सुनते हैं और जाकर स्काउट को इसके बारे में बताते हैं। इसके बाद स्काउट आकर काजी से इसे लेकर सवाल करते हैं और साथ में नकुल भी होते हैं। बातचीत के दौरान गुल्लू भी अपनी बात रखते हैं, जिसे लेकर नकुल चिढ़ जाते हैं और उन पर हमला कर देते हैं। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होती है और नकुल का रवैया देखकर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं। इसके बाद सभी बिग बॉस से कहते हैं कि अगर नकुल शो में रहेंगे तो वह घर से बाहर चले जाएंगे, जिसके बाद बिग बॉस घर के सबसे अहम नियम के उल्लंघन का हवाला देते हुए नकुल ढुल को शो से बाहर जाने को कह देते हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘ये आप हैं अब्बा?’, सैफ अली खान पर चढ़ा इंस्टाग्राम फीवर, बेटे इब्राहिम के एक नटखट सवाल पर की जमकर खिंचाई



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 LIVE: नॉमिनेशन में किस पर चढ़े घरवाले? काजी और यंग के बीच किचन में लड़ाई, अरिश्फा ने मचाया घमासान – bigg boss 20 episode 44 written update in hindi 19 oct 2026 a bitter revenge

‘बिग बॉस 20’ में खत्म हुआ अमन गांधी का सफर, अरिश्फा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

‘बिग बॉस 20’: सलमान खान अगला ‘वीकेंड का वार’ क्यों नहीं करेंगे होस्ट?