‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर बने सलमान खान, सिंगर की मिमिक्री देख कंटेस्टेंट्स भी रह गए हैरान; वीडियो वायरल


Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर भी शो के कंटेस्टेंट्स के क्लिप्स काफी वायरल हो रहे हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में अरिश्फा खान और लव गिल के बीच इम्युनिटी जीतने का टास्क देखा गया. इस दौरान अरिश्फा खान इस टास्क को जीत गईं और वो नॉमिनेशन से सुरक्षित हो गई हैं. वहीं कंटेस्टेंट्स के बीच शो में फनी सीन्स के साथ-साथ लड़ाई झगड़े भी देखने को मिल रहे हैं. शो के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट काजी तौकीर के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो कंटेस्टेंट्स को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में काजी ने शो में सलमान खान की मिमिक्री की और उन्हें देख कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए.

पहले ही दिन से छाए काजी तौकीर

‘बिग बॉस 20’ जिस दिन से शुरू हुआ है, तभी से काजी तौकीर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. कभी अपने गानों से तो कभी अपनी कॉमेडी से काजी ने हर किसी का दिल जीत लिया है. शो के होस्ट सलमान खान भी अक्सर काजी तौकीर की तारीफ करते नजर आते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर कईं सेलेब्स भी काजी के टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें शो का सबसे बड़ा एंटरटेनर बता रहे हैं. काजी तौकीर ने लेटेस्ट एपिसोड में फिर से अपने टैलेंट का प्रमाण दिया और सलमान खान की मिमिक्री की.

काजी तौकीर ने की सलमान खान की मिमिक्री

दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में काजी तौकीर गार्डन एरिया में खड़े होकर कंटेस्टेंट्स के सामने सलमान खान की मिमिक्री करते दिखाई दिए. काजी ने हुबहू सलमान खान की तरह ही बातें कीं और उनके खड़े रहने का स्टाइल भी कॉपी किया. वहीं मिमिक्री करने के बाद काजी तौकीर सलमान खान से माफी भी मांगते दिखाई दिए. अब सोशल मीडिया पर काजी तौकीर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. काजी के टैलेंट की हर कोई तारीफ कर रहा है. इसके साथ ही शो के बाकी के कंटेस्टेंट्स भी उनकी तारीफ करते दिखाई दिए.

काजी तौकीर का वीडियो हुआ वायरल

काजी तौकीर की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी ये वीडियो शेयर किया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी ये तेजी से वायरल होने लगा. बता दें इससे पहले भी कईं बार काजी तौकीर सेलेब्स की मिमिक्री करते नजर आ चुके हैं. वहीं अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि अपकमिंग वीकेंड का वार में काजी तौकीर के इस मिमिक्री वीडियो पर सलमान खान कैसे रिएक्ट करते नजर आते हैं.



Source link

Related posts

काश्वी को लेकर लव गिल और कनिका ने की ऐसी बातें, वीडियो देख भड़के लोग

‘क्या धुरंधर खेल रही…’, Bigg Boss 20 में आम्रपाली दुबे के गेम के मुरीद हुए निरहुआ; इस बात पर जताया कॉन्फिडेंस

BB20: काजी ने मनीष को कहा प्रोफेसर, नेटफ्लिक्स ने भी ले लिए मजे, शेयर की ऐसी फोटो, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस