एविक्शन के दौरान सलमान ने उदिति, मैरी और अमन को बाहर जाने वाले दरवाजे के पास खड़े होने को कहा, क्योंकि तीनों को सबसे कम वोट मिले थे।
इसके बाद दरवाजा बंद हुआ और दोबारा खुलने पर अमन वहां नहीं थे। शो में अपने 5 हफ्तों के सफर के दौरान अमन खुद को मजबूत दावेदार साबित नहीं कर पाए।
उनके खेल में निरंतरता की कमी रही और घर के सदस्यों से गहरी दोस्ती बनाने में भी उन्हें मुश्किल हुई।