बिग बॉस 20 में दूसरा कैप्टेंसी टास्क जीता ये कंटेस्टेंट, लेटेस्ट प्रोमो में माही और मैरी कॉम के बीच जोरदार झगड़ा


Updated Date:September 18, 2026 5:43 PM IST

bigg boss 20: बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी का टास्क इस कंटेस्टेंट ने अपने नाम कर लिया है और उसी के साथ घर में जोरदार झगड़ा भी होता नजर आया है.






bigg boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 इन दिनों लगातार सुर्खियों में काफी ज्यादा बना हुआ है और लोगों को देखना काफी ज्यादा पसंद भी आ रहा है. आए दिन नई-नई चीजों को भी देखना लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है. शो को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते तेजी से बदलते हुए भी अब अच्छे से नजर आ रहा है. दोस्ती में दरार पड़ रही है तो कभी कैप्टेंसी टास्क को लेकर घर का माहौल गरमा हुआ भी नजर आ रहा है. कौन किसका कब दुश्मन बन जाता है और कौन किसका दोस्त कब बन रहा है ये सब भी अब अच्छे से समझ आ रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में जहां गुल्लू यानी कुशाल तंवर में कैप्टेंसी का टास्क अपने नाम कर लिया है. आने वाले एपिसोड के प्रोमो में आपको एक जबरदस्त लड़ाई भी देखने के लिए मिल सकती है.

Advertising




Advertising

गुल्लू के हाथ आई बिग बॉस 20 की कैप्टेंसी

रियलिटी शो बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर जमकर मुकाबला भी देखने के लिए मिला है. कैप्टेंसी की रेस में गुल्लू, माही विज, कनिका मान और रीति तिवारी थे. कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग टास्क और चुनौतियां मिली. टास्क में गुल्लू के पक्ष में लोग आ गए. आखिरकार इस मुकाबले में गुल्लू ने बाजी मार ली और वह बिग बॉस 20 के नए कैप्टन भी बन गए, जिसके बाद वो काफी ज्यादा खुश भी नजर आ रहे थे. घर की जिम्मेदारी किस तरह संभालते हैं, ये लोगों को देखना है और कब से इंतजार भी कर रहे हैं. अब ये चीजें काफी ज्यादा चुनौतियों से भरी नजर आ रही हैं.

प्रोमो में माही विज और मैरी कॉम की लड़ाई

लेटेस्ट प्रोमो में माही विज और मैरी कॉम के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने के लिए मिला है. मैरी कॉम, माही विज से कहती हैं कि आपका प्रोफाइल बड़ा है, आप हमसे तुलना मत कीजिए और देखते ही देखते ये लड़ाई और ज्यादा बढ़ती हुई भी नजर आ रही है. फिलहाल प्रोमो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस टकराव को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अब लोगों को ये देखना है कि आखिर आगे क्या होने वाला है. दोनों के बीच की तनातनी घर के माहौल को गरमा देती है. फिलहाल लेटेस्ट प्रोमो में लोगों को काफी कुछ साफ-साफ नजर आ रहा है कि अब तो कुछ बड़ा होने वाला है. लोगों को अब एपिसोड आने का इंतजार है. देखते हैं अब क्या होगा?

Add India.com as a Preferred Source




ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें





Source link

Related posts

कैप्टेंसी टास्क के बाद अब राशन को लेकर भिड़ीं माही-मैरी, बिग बॉस 20 में फिर गरमाया माहौल – Mahhi Vij and Mary Kom Clash Over Ration Task Tensions Escalate in bigg boss 20 House avr

‘बिग बॉस 20’ में पहली बार फूटा मैरी कॉम का गुस्सा, बोलीं- मेरी इज्जत करना सीखो

Bigg Boss 20: फिल्म ‘युवा’ में करीना कपूर से पहले माही विज को मिला था ये रोल- एक्ट्रेस ने किया खुलासा, निकल गई हाथ से ये फिल्म, बोलीं- इक्वेशन थोड़ी खराब हो गई थी (Mahhi Vij reveals she lost Kareena Kapoor’s role in Yuva, says- Equations thodi kharab ho gayi thi)