बिग बॉस 20 में ‘नागिन’ कनिका मान ने ऊंची की आवाज, भड़के सलमान खान ने दी वॉर्निंग, लव पर भी बरसा गुस्सा


‘बिग बॉस 20’ के इस शनिवार के एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला। सुपरस्टार सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ में स्काउट ओपी पर उनके गेम प्लान और यंग से हुई हाथापाई को लेकर जमकर वार किए और गेमर को रियेलिटी चेक दिया। स्काउट ओपी के साथ ही उनकी दोस्त लव गिल भी सुपरस्टार के निशाने पर रहीं और फिर कनिका मान को भी उन्होंने आड़े हाथ लिया। वीकेंड का वार एपिसोड में उस वक्त सलमान खान का पारा हाई हो गया, जब काजी तौकीर की बात सुनकर कनिका भड़क उठीं और फिर आम्रपाली दुबे से भी वह बहस करती दिखीं। कनिका के तीखे तेवर देखकर सलमान खान भी पारा हाई हो गया और उन्होंने एक्ट्रेस को चेतावनी दी कि वो उनके सामने ऊंची आवाज में बात न करें।

कनिका मान को मिली चेतावनी

सलमान खान कनिका मान से सवाल करते हैं कि जब स्काउट ने लव से ‘नाड़े’ वाली बात कही तो उन्होंने इसे लेकर कोई स्टैंड क्यों नहीं लिया। वह पूछते हैं- ‘जब स्काउट ने लव के बारे में इतनी बेतुकी बात कही, तब आप वहीं खड़ी थीं, आपने कोई स्टैंड क्यों नहीं लिया? जबकि, काजी की लॉलीपॉप वाली बात पर आप इतना भड़क गई थीं, जबकि वह उस कॉन्टेक्स्ट में नहीं कही गई थी।’ इस बातचीत के दौरान सलमान खान काजी तौकीर और आम्रपाली दुबे से भी उनकी राय पूछते हैं, जब दोनों बात कर रहे होते हैं तभी कनिका दोनों से लड़ने लगती हैं और चिल्लाने लगीं, जिस पर सलमान खान ने कहा- ‘कनिका, मेरे सामने आवाज ऊंची मत करो, यहां तो बिलकुल भी नहीं, मैं भी ऐसा कर सकता हूं।’

कनिका मान की बोलती हुई बंद

सलमान खान का गुस्से से भरा चेहरा देखने के बाद कनिका शांत हो गईं और सुपरस्टार से सॉरी कहती हैं, इसके जवाब में सलमान कहते हैं – ‘मुझे तुम्हारे लिए अफसोस है, जो लहजा है आपका बात करने का, आप जो ताने मार रही हैं, उन्हें अपने तक ही रखिए। आजकल आप बिलकुल बदल गई हैं, ‘लॉलीपॉप’ वाली बात बुरा मानने वाली कनिका, अब आप अलग ही रास्ते पर निकल गई हैं। अब आप चुप क्यों रहीं?’ इस पर कनिका अपनी सफाई देते हुए कहती हैं कि उन्होंने स्काउट को माफी मांगने के लिए कहा था, लेकिन वह उल्टा ही अपनी बात में फंस जाती हैं।

स्काउट-लव को भी पड़ी फटकार

‘वीकेंड का वार’ में इस बार स्काउट ओपी को भी सुपरस्टार से जमकर फटकार पड़ी। खासतौर पर यंग डीएसए के साथ हुई लड़ाई को लेकर, जिसमें उन्होंने यंग को जोर से धक्का मार दिया था। इसके चलते स्काउट को इस पूरे सीजन के लिए बिग बॉस द्वारा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट भी कर दिया गया है। स्काउट को उनके बर्ताव के लिए फटकार लगाते हुए सलमान खान ने पूछा कि क्या वह बाहर भी ऐसा ही बर्ताव करते हैं? इस पर स्काउट ने कहा कि वह फिजिकल वॉयलेंस से बचते हैं। इस पर सलमान खान उन्हें शांत रहने को कहते हैं और समझाते हैं कि कैसे उनका गेम सिर्फ लव के इर्द-गिर्द घूम रहा है। वहीं लव गिल को घेरते हुए सलमान खान ने उन पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने पिछले हफ्ते कॉमेडियन गौरव गुप्ता के रोस्ट पर लव और स्काउट के रिएक्शन को लेकर भी उन्हें फटकार लगाई और कहा कि वह इस शो के गेस्ट थे, जिन्हें इनवाइट किया गया था और दोनों ने उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया।

ये भी पढ़ेंः छठ महापर्व की भक्ति में डूबे मनोज तिवारी, पत्नी सुरभि तिवारी ने बनाया खरना का प्रसाद, भगवान भास्कर का लिया आशीर्वाद





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: काजी तौकीर-स्काउट की 4 हफ्ते की दुश्मनी खत्म, लव से झगड़े के बाद बने दोस्त

Bigg Boss 20: कनिका मान की टीम ने बिग बॉस को बताया पक्षपाती, सलमान खान पर भी साधा निशाना – Bigg Boss 20 Kanika Mann Team Slams Makers And Salman Khan

‘दिन में 4 बार घर उजड़ेंगे’, भाई-बहन की नजदीकियों पर बवाल, सलमान खान ने लगाई लताड़, कनिका बोली- लड़कियों पर लगता है आरोप – scoutop love gill brother sister romance controversy salman khan bashed bigg boss 20 video tmovf