‘बिग बॉस 20’ में नॉमिनेशन से भड़के आसिफ खान, बोले- गेम अनफेयर लगने लगा है


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर रोज कंटेस्टेंट के बीच झगड़े देखने को मिल रहे हैं. अब शो के हालिया एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. बिग बॉस ने घरवालों की ओर से की गई नॉमिनेशन प्रक्रिया को खारिज कर दिया और नॉमिनेशन पर चर्चा करने की सजा के तौर पर आसिफ खान, स्काउटओपी और रोहेड़ खान को सीधे बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया. नॉमिनेट होने के तुरंत बाद आसिफ खान ने शो को अनफेयर बताया. 

नॉमिनेशन से भड़के आसिफ खान
लेटेस्ट एपिसोड में ‘बिग बॉस’ ने सबसे पहले सभी कंटेस्टेंट्स से नॉमिनेशन के लिए दो-दो नाम देने को कहा. नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिग बॉस ने आसिफ, यंग डीएसए, रोहेड़ और स्काउटओपी का एक वीडियो दिखाया, जिसमें चारों इस बात पर चर्चा करते नजर आए कि किसे नॉमिनेट किया जाना चाहिए. इसके बाद बिग बॉस ने कैप्टन होने की वजह से यंग डीएसए को छोड़कर बाकी तीनों को बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया.

आसिफ ने गेम को बताया अनफेयर
जब यंग डीएसए ने आसिफ से पूछा कि नॉमिनेशन के बाद वो इतने गुस्से में क्यों हैं, तो आसिफ ने कहा कि सिर्फ उनका वीडियो दिखाने के बजाय बाकी कंटेस्टेंट्स के नॉमिनेशन पर चर्चा करने वाले वीडियो भी दिखाए जाने चाहिए थे.

ये भी पढ़ेंः ASKSRK: 24 दिसंबर को रिलीज होगी ‘किंग’, शाहरुख खान ने किया कंफर्म

आसिफ ने कहा, ‘मुझे गेम ही अनफेयर लगने लगा है. उनको क्या जिताने के लिए लाए हो क्या? अगर ऐसा है तो हमें पहले ही बताना चाहिए था. अगर बिग बॉस बस इतना कहते कि इन चार कंटेस्टेंट्स ने नॉमिनेशन पर चर्चा की है और इसलिए मैं इन्हें बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर रहा हूं, तो ये फेयर होता.’

आसिफ ने आगे बिग बॉस पर उनकी दोस्ती खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘अगर वो मेरी तुम लोगों से दोस्ती तोड़ना चाहते हैं और चाहते हैं कि मैं दूसरों के सामने तुम्हारी चुगली करूं, तो ऐसा नहीं होने वाला. घर भेजना है तो घर भेज दो. मां कसम, अगर मुझे बिग बॉस से लड़ना पड़ेगा तो बिग बॉस से भी लड़ूंगा. मुझे लग रहा है कि जानबूझकर घर भेज रहे हैं.’

इस दौरान आसिफ इमोशनल भी हो गए. उन्होंने कहा कि अगर किसी एक को घर से बाहर भेजना ही है, तो रोहेद की जगह उन्हें भेज दिया जाए.

बता दें, सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे ‘बिग बॉस 20’ में इस बार कंटेस्टेंट्स को दो लाइफ दी गई हैं. यानी हर कंटेस्टेंट के पास एविक्शन से बचने के दो मौके हैं. यंग डीएसए घर के पहले कैप्टन बने हैं. वहीं, कनिका मान और उदिति सिंह की एक लाइफ चली गई हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘किंग अकेला काफी है’, शाहरुख खान ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर किया रिएक्ट





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: Uditi Singh की One Life खत्म, Kanika Mann-Gullu की Chemistry बनी चर्चा

बिग बॉस 20:क्यों अरिश्फा खान पर भड़के स्काउट? नए एपिसोड में होगा जबरदस्त हंगामा; प्रोमो से बढ़ी एक्साइटमेंट – New Promo Of Bigg Boss 20 Shows Fight Between Arishfa Khan And Scout In Captaincy Task

Bigg Boss 20 Episode 9: Aamrapali-Aman में पंगा, Uditi ने Aasif पर लगाया ‘Bad Touch’ का आरोप