‘बिग बॉस 20’ में बिफरे सलमान खान ने आखिर उतार दी अपनी टोपी, फेंकी जैकेट, कहा- लो, अब कर लो ट्रोलिंग – salman khan gets angry at bigg boss 20 housemates on weekend ka vaar takes off his jacket removes his cap


‘बिग बॉस 20’ का दूसरा ‘वीकेंड का वार’ शुरू होने से पहले ही घर के अंदर का नजारा सामने आ चुका है। सलमान खान का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें वो गुस्से से आगबबूला हो चुके हैं। उन्होंने अपनी कोर्ट उतार कर फेंक दी और टोपी भी निकाल दी है, जबकि पिछले काफी दिनों से वे सिर कवर किए दिख रहे थे।

‘बिग बॉस 20’ में इस बार दिखेगा सलमान खान का गुस्सा
‘बिग बॉस 20’ का दूसरा ‘वीकेंड का वार’ कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। आज शनिवार को वीकेंड का वार टेलीकास्ट होने वाला है जिसमें सलमान खान का गुस्सा भरपूर नजर आया है। शो का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें सलमान खान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस बार वह घर के कई सदस्यों की जमकर क्लास लगाते दिखाई दे रहे हैं।

पिछला ‘वीकेंड का वार’ काफी शांत रहा था।सलमान खान ने किसी भी कंटेस्टेंट को ज्यादा फटकार नहीं लगाई थी लेकिन इस हफ्ते का प्रोमो देखकर साफ है कि माहौल पूरी तरह अलग होने वाला ह। पूरे हफ्ते घर में कई विवाद हुए, जिन पर अब सलमान खान घरवालों से सवाल करते नजर आएंगे।

स्काउट पर नाराज हुए सलमान

कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट और अरिश्फा खान के बीच जमकर बहस हुई थी। इस विवाद के बाद अरिश्फा की कुछ बातों को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई। वहीं, स्काउट ने बाद में कैमरे के सामने अपनी गेमिंग कम्युनिटी से इस मामले को देखने की अपील की थी।

सलमान खान ने स्काउट से सवाल कि

अब इसी बात को लेकर सलमान खान ने स्काउट से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि अगर वह आज स्काउट से कुछ कह देते हैं, तो क्या वह अपनी यूट्यूब कम्युनिटी के पास जाकर उनके बारे में भी ऐसी ही बातें करेंगे? सलमान का यह सवाल सुनकर साफ है कि इस मुद्दे पर घर में माहौल बिगड़ने वाला है।

अपना हैट उतार देते हैं और फिर जैकेट भी हटा देते हैं

सलमान घरवालों को नसीहत देते हुए कहते हैं, ‘ये ट्रोल है क्यों, ये क्या मैंटैलिटी है। मेरे ऊपर भी हुआ था। भाई मोटा हो गया है। करो न ट्रोल ये लो।’ और इसी के साथ वे अपना हैट उतार देते हैं और फिर जैकेट भी हटा देते हैं और कहते हैं- कर लो ट्रोलिंग।

आसिफ खान के दावे पर भी सलमान की पूछताछ

इस हफ्ते आसिफ खान, स्काउट और रोहेद को नॉमिनेशन को लेकर चर्चा करने के चलते सीधे तौर पर नॉमिनेट कर दिया गया था। इसके बाद आसिफ काफी नाराज नजर आए। उन्होंने शो को बायस्ड बताया और कहा कि उनके साथ गलत हुआ ह। अब प्रोमो में सलमान खान आसिफ के इसी बयान पर उनसे सवाल करते दिख रहे हैं। ऐसे में शनिवार को दोनों के बीच इस मुद्दे पर क्या बातचीत होती है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

माही विज से भी पूछा जाएगा सवाल

घर में इस हफ्ते यंग डीएसए और माही विज की दोस्ती में भी खटास देखने को मिली। दोनों के बीच हुए विवाद को लेकर सलमान खान ने माही से सीधे सवाल किया कि क्या उन्होंने यंग डीएसए के लिए अभद्र भाषा या गाली का इस्तेमाल किया था। माही ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने ऐसा कुछ कहा है। अब सलमान खान इस मामले को किस तरह देखते हैं और दोनों के बीच पैदा हुई गलतफहमी को कैसे सुलझाते हैं, यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

काजी तौकीर के मुद्दे पर क्या कहेंगे सलमान?

‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में कनिका मान और घर के कुछ दूसरे सदस्यों ने काजी तौकीर पर डबल मीनिंग बातें करने का आरोप लगाया था। काजी के ‘लॉलीपॉप’ और ‘गंजी गुड़िया’ वाले कमेंट्स को लेकर घर में काफी हंगामा हुआ।

काजी लगातार यही सफाई देते रहे कि उनके इरादे गलत नहीं

हालांकि, काजी लगातार यही सफाई देते रहे कि उनके इरादे गलत नहीं थे और घरवाले उनकी बात को बेवजह बढ़ा रहे हैं। अब शनिवार के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाते हैं, यह देखना खास होगा।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।और पढ़ें



Source link

Related posts

– Bigg Boss 20 Mahhi Vij Mani Ratnam choice for Yuva role played Kareena Kapoor Khan tmovg

Bigg Boss 20: 21 साल बाद फिर रियलिटी शो में लौटे काजी तौकीर, कभी 10 बार पहुंचे थे ‘डेंजर जोन’ में; अब मचा रहे धमाल

बिग बॉस में आकर मनोज तिवारी की बेटी से हुई गलती? बनीं मीम्स की फेवरेट, सिंगिंग का उड़ा मजाक – Manoj Tiwari daughter rhiti trolling bigg boss 20 mistake memes viral singing joke salman khan tmovh