बिग बॉस 20 में बेटी रीति के हंगामे पर मनोज तिवारी से पूछा अजीब सवाल: इस्तीफा दे दीजिए, जानिए क्या मिला जवाब| Manoj Tiwari resignation controversy


Manoj Tiwari resignation controversy: ‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी अपने आक्रामक गेमप्ले और विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर के साथ उनकी तीखी तकरार और उदिति सिंह के प्रति कथित आपत्तिजनक बर्ताव को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस छिड़ी हुई है। अब इन विवादों की आंच सीधे मनोज तिवारी तक पहुंच गई है। हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे बेटी के गेम को लेकर सवाल दागे, तो बात इस्तीफे तक पहुंच गई।

और पढ़ें: गोविंदा संग अफेयर की अफवाहों के बीच भड़कीं कोमल रानी! सुनीता आहूजा पर बोला तीखा हमला, कहा— जो पति को मारना चाहती हो… |Govinda Komal Rani affair

‘बच्चों का बिग बॉस है, चलने दो’ | Manoj Tiwari resignation controversy

दरअसल, मनोज तिवारी राजधानी में आयोजित ‘मोदी: द डिकेड दैट चेंज्ड इंडिया’ पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जैसे ही वे कार्यक्रम खत्म करके बाहर निकले, मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और बिग बॉस में रीति के विवादों पर उनकी राय जाननी चाही। इस पर मनोज तिवारी ने बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में मुस्कुराते हुए कहा, “बच्चों का बिग बॉस है, चलने दो।”

उन्होंने उन अफवाहों को भी सिरे से खारिज कर दिया जिनमें यह दावा किया जा रहा था कि उन्होंने अपनी रसूख या सिफारिश के दम पर बेटी को शो में एंट्री दिलाई है। मनोज तिवारी ने साफ किया कि उन्हें तो खुद इस बात की भनक नहीं थी कि रीति शो में हिस्सा लेने जा रही हैं।

रिपोर्टर ने कहा- ‘बेटी के लिए इस्तीफा दे दीजिए’, सन्न रह गए सांसद

इसी बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने अचानक अजीबोगरीब सवाल दागते हुए कह दिया, “तो फिर आप उनके लिए इस्तीफा दे दीजिए।” इस अप्रत्याशित सवाल को सुनकर मनोज तिवारी एक पल के लिए पूरी तरह हैरान रह गए। उन्होंने भौंहें सिकोड़ते हुए जवाब दिया, “आप क्या बोल रहे हैं, मुझे समझ नहीं आ रहा है।” वायरल वीडियो में दिखता है कि इस तीखे और बेतुके सवाल के बाद बातचीत वहीं अचानक खत्म हो जाती है और मनोज तिवारी आगे बढ़ जाते हैं।

‘बिग बॉस सिर्फ एक गेम है, इसका आनंद लें’

बेटी के रवैये को लेकर उठ रहे सवालों पर मनोज तिवारी ने कहा कि किसी को भी बिग बॉस को लेकर ज्यादा परेशान होने या दिल पर लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि उस घर के भीतर चौबीसों घंटे कुछ न कुछ घटता रहता है, इसलिए इसे सिर्फ एक खेल की तरह ही देखा जाना चाहिए। खुद भी बिग बॉस के पुराने सीजन का हिस्सा रह चुके मनोज तिवारी ने याद दिलाते हुए कहा कि वे खुद इस तरह का खेल खेल चुके हैं, इसलिए वे इसके मिजाज को बखूबी समझते हैं। उनका कहना था, “बिग बॉस एक खेल है… एक गेम है, इसका आनंद लीजिए।”

सलमान खान की क्लास और सोशल मीडिया पर फजीहत

आपको बता दें कि पिछले कुछ एपिसोड्स में रीति तिवारी काजी तौकीर के साथ हुई तीखी झड़प के चलते विवादों के केंद्र में आ गई थीं। लड़ाई के दौरान उन्होंने काजी पर कई व्यक्तिगत टिप्पणियां की थीं और उनके पिता तक को बीच में घसीट लिया था। हालांकि विवाद बढ़ने पर उन्होंने माफी भी मांग ली थी, लेकिन दर्शकों को उनका यह तेवर रास नहीं आया।

27 सितंबर को प्रसारित हुए ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने भी रीति की भाषा और बर्ताव को लेकर उनकी जमकर क्लास लगाई। सलमान ने काजी को दी गई धमकियों और उदिति सिंह को लेकर की गई टिप्पणियों पर रीति से कड़े सवाल किए थे।

इससे पहले भी पैपराजी से बातचीत में मनोज तिवारी ने मजाकिया अंदाज में स्वीकार किया था कि वे अपनी बेटी का शो ‘डर-डरकर’ देखते हैं और बस यही मनाते हैं कि अंदर सब ठीक-ठाक रहे।

और पढ़ें: वजन घटाओ वरना काम नहीं मिलेगा… तानों से तंग आकर देश छोड़ने वाली थीं अंजलि आनंद, फिर एक मैसेज ने पलट दिया पूरा खेल! Anjali Anand struggle story



Source link

Related posts

अनफिट हैं सलमान खान! फिर क्यों उतारी शर्ट…60 की उम्र में दिखाई बॉडी? – salman khan shirtless at 60 age bigg boss 20 6 pack fitness trainer reaction tmova

बिग बॉस 20: राशन टास्क में बवाल, मैरी कॉम जमीन पर गिरी, लव और यंग डीएसए में हुई लड़ाई

बिग बॉस 20:रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर बड़ा पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस – Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Family Denies Ekam Bawa Is Her Stepfather Issues Legal Notice