‘बिग बॉस 20’ में हुआ बड़ा उलटफेर, शो से खत्म हुआ अमन गांधी का सफर, फूट-फूटकर रोईं आरिश्फा, क्यों भड़के यूजर्स?


Last Updated:

Bigg Boss 20 WKV Update: ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में एक बड़ा शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला है, जहां अमन गांधी शो से बाहर हो गए हैं. उनके जाने के बाद अरिश्फा खान बुरी तरह रो पड़ीं, जबकि सलमान खान ने पूरे हफ्ते के बर्ताव पर कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. नीचे पढ़ें रविवार के वीकेंड का वार का फुल अपडेट.

बिग बॉस 20 से बेघर हुए अमन गांधी (फोटो साभार-instagram@jiohotstar)

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के घर में इस बार वीकेंड का वार बहुत इमोशनल और शॉकिंग रहा है. दरअसल ‘बिग बॉस 20’ हाउस से अमन गांधी अब आउट हो चुके हैं. शो में अमन गांधी के एविक्शन के बाद अरिश्फा खान फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं. वहीं सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. शो में लगातार रिश्ते बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं, जहां आरिश्फा खान, अमन गांधी, उदिति सिंह और काजी तौकीर का ग्रुप हमेशा चर्चा में रहा है. भले ही काजी कुछ समय के लिए इस ग्रुप से अलग हुए थे, लेकिन वे फिर से साथ आ रहे थे. इससे पहले कि पूरा ग्रुप एक बार फिर साथ नजर आता, अमन गांधी के शॉकिंग एविक्शन ने सबको हैरान करके रख दिया.

घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट का नाम सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है और सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. आइए जानते हैं इस धमाकेदार एपिसोड की अंदर की पूरी डिटेल्स.

अमन गांधी का शॉकिंग एविक्शन

‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में अमन गांधी का सफर पूरी तरह खत्म हो गया है. सलमान खान ने खुलासा किया था कि इस हफ्ते बॉटम तीन कंटेस्टेंट्स में अमन गांधी, उदिति सिंह और मेरी कॉम शामिल थे. उदिति के पास दो जीवन रेखा थीं जबकि अमन और मेरी के पास एक-एक ही मौका था. इसके बाद सलमान खान ने कंफर्म किया कि अमन गांधी को शो से बाहर होना पड़ रहा है.

अरिश्फा खान हुईं इमोशनल

अमन गांधी के एविक्शन के बाद घर का माहौल काफी गमगीन हो गया था. जैसे ही अमन घर से बाहर जाने लगे, अरिश्फा खान और बुरी तरह रो पड़े. अरिश्फा ने रोते हुए कहा कि अमन उन्हें बहुत अच्छी तरह समझते थे. गुस्से में कई बार कुछ भी कहने पर भी अमन हमेशा उनकी बात को समझते थे. खेल के दौरान गलत होने पर अमन आकर उन्हें समझाते भी थे और दूसरे घरवालों ने उन्हें चुप कराया. वहीं उदिति सिंह भी अपने दोस्त के जाने के बाद काफी इमोशनल नजर आईं.

सलमान ने लगाई क्लास

एपिसोड की शुरुआत सलमान खान के मजेदार फन सेगमेंट से हुई थी. इसके बाद सलमान ने पूरे हफ्ते के लिए कंटेस्टेंट्स के बर्ताव पर उनकी जमकर क्लास ली. शो में इस बार कई ड्रामेटिक मोमेंट्स और नए रिश्ते बनते हुए भी नजर आए हैं. घर के अंदर का माहौल अब पूरी तरह बदल चुका है और गेम बहुत दिलचस्प हो गया है.

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

अमन गांधी के एविक्शन पर सोशल मीडिया पर भी फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कुछ फैंस का मानना है कि यह फैसला सही था. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अमन को मेरी कॉम से ज्यादा समय तक घर में रुकना चाहिए था. एक यूजर ने लिखा कि अमन ने खेल में अपनी तरफ से पूरी कोशिश की थी. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अमन ने मेहनत की थी यार वो अभी शो में रहना चाहिए था.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ें





Source link

Related posts

बिग बॉस 20:शो से खत्म हुआ अमन गांधी का सफर, फूट-फूटकर रोईं आरिश्फा; अगले हफ्ते कौन होस्ट करेगा वीकेंड का वार? – Bigg Boss 20 Aman Gandhi Evicted From Salman Khan Show Rohit Shetty Hots Next Weekend Ka Vaar

अलग होगा अगला ‘वीकेंड का वार’, सलमान नहीं यह होंगे होस्ट, फैंस करने लगे यह डिमांड, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20 Eviction: अमन गांधी हुए घर से बेघर! कम वोट मिले या कोई और वजह, जानें पूरा मामला