Last Updated:
बिग बॉस 20: आसिफ खान इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रहे हैं. वो शो के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं. आसिफ खान को ‘पंचायत’ से लोकप्रियता मिली थी. वो इस पॉपुलर वेब सीरीज में दामाद जी के रोल में दिखे थे. बिग बॉस से आसिफ खान लगातार चर्चा में बने हुए हैं.
नई दिल्ली. सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का शनिवार का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड कई भावुक पलों का गवाह बना. ‘वीकेंड का वार’ के शनिवार एपिसोड में सलमान खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे दिलचस्प खुलासे किए. इस हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों की क्लास नहीं लगाई बल्कि उनके परिवार को लेकर भावुक बातें कीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aasifkhan_1)
एपिसोड के दौरान सलमान खान ने अपने पिता के साथ रिश्ते का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने उनसे पूछा था कि क्या कभी उनकी किसी बात से उन्हें दुख पहुंचा है. सलमान की इस बात ने आसिफ खान को भी अपनी निजी जिंदगी का एक दर्दनाक किस्सा साझा करने के लिए प्रेरित किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aasifkhan_1)
इस सिलसिले में आसिफ खान ने अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे डार्क चैप्टर के बारे में बात की. पंचायत फेम एक्टर ने बताया कि उनके और उनके भाई के रिश्ते में दरार पड़ गई थी. दोनों ने करीबन 6 साल तक एक दूसरे से बात नहीं की थी. आसिफ कहते हैं कि ये उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aasifkhan_1)
Add News18 as
Preferred Source on Google
आसिफ ने बताया कि उनका भाई एक समय शराब की लत से जूझ रहा था. वो हर वक्त शराब के नशे में डूबा रहता था और कोई काम धाम नहीं करता था. आसिफ कहते हैं कि हालात ऐसे हो गए थे कि उन्हें संभालना मुश्किल होता जा रहा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aasifkhan_1)
आसिफ खान ने बताया कि इसी दौरान एक बार उन्होंने गुस्से में अपने भाई पर हाथ उठा दिया. इस घटना का उनके रिश्ते पर गहरा असर पड़ा. आसिफ ने बताया कि उस घटना के बाद से पिछले 6 सालों से उनकी अपने भाई से बातचीत नहीं हुई है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aasifkhan_1)
अपने भाई के साथ बिगड़े रिश्ते के बारे में बताते हुए आसिफ भावुक हो गए. उनकी बातें सुनकर घर के दूसरे सदस्य भी इमोशनल नजर आए. आसिफ खान ने कहा कि आसिफ को अपने भाई से बात करने, उसे गले लगाने और गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करनी चाहिए थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aasifkhan_1)
सलमान की बातों का इशारा साफ था कि कभी-कभी गुस्से में हुई एक गलती रिश्तों के बीच लंबी खामोशी पैदा कर देती है, लेकिन उसे खत्म करने की पहल भी जरूरी होती है. सलमान की सलाह के दौरान आसिफ अपने जज्बात संभालते नजर आए. उनके इस खुलासे ने एपिसोड को काफी भावुक बना दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aasifkhan_1)
आसिफ खान बिग बॉस की शुरुआत से चर्चा में बने हुए हैं. शो की शुरुआत में वो को-कंटेस्टेंट्स संग बढ़ती नजदीकियों को लेकर चर्चा में थे. आसिफ खान की पत्नी ने सामने आकर उनका सपोर्ट किया था. उन्होंने कहा था कि उनके पति की गलत इमेज बनाई जा रही है. आसिफ शुरुआत से बिग बॉस 20 के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बने हुए हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aasifkhan_1)