‘बिग बॉस 20’: सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर


सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार एपिसोड में जमकर बवाल देखने के लिए मिला. भाईजान ने घरवालों के क्लास भी लगाई. वहीं, काजी तौकीर के लिए स्टैंड लिया तो वो फूट-फूटकर रोने लगे. सलमान ने स्काउट और यंग की क्लास भी लगाई. उन्हें उनकी गलतियां तक गिनाई.

वहीं, आम्रपाली दुबे को भी सलमान खान ने सलाह दी और कहा कि वो ना तो नॉमिनेशन में हैं और ना ही किसी टास्क से बाहर हैं. उनकी गेम की तारीफ की. इसके साथ ही लव गिल के फिजिकल टच मुद्दा भी उठाया, जो स्काउट उन्हें पैर से टच करते दिखे.

सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में स्काउट और यंग डीएसए की क्लास लगाई. एक्टर ने लॉलीपॉप का मुद्दा उठाया और स्काउट-यंग की क्लास लगाई कि वो लोग इसे गलत क्यों समझते हैं? जबकि काजी का कहने का मतलब हो नहीं था जो वो समझ रहे हैं. स्काउट ने अपनी बात को समझाया कि लॉलीपॉप का मतलब क्या है तो उन्होंने कहा कि तू है. तो यहां से उन्होंने इसका मतलब समझा. ये कैंडी वाला लॉलीपॉप की बात नहीं कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

सलमान खान ने यंग-स्काउट के गाली देने के मुद्दे को उठाया. सलमान ने बटन वाला मुद्दा भी उठाया, जिसमें काजी की भी क्लास लगाई. उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी. फिर सलमान ने सबको उनके सही शब्दों के इस्तेमाल के लिए समझाया और उन पर गुस्सा भी किया.

इसके साथ ही सलमान खान ने बुलिंग वाला मामला भी उठाया. उन्होंने बताया कि स्काउट और यंग को साइड में लेकर समझाया है. बुलिंग के लिए गुल्लू की भी क्लास लगाई.

फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर

वहीं, सलमान खान ने घर में काजी तौकीर को खाना देने वाला मुद्दा भी उठाया कि स्काउट ने किस तरीके से उन्हें खाना दिया. स्काउट ने कहा कि लव खाना देने जा रही थी लेकिन वो लेकर गए और वहां रखकर बस चले आए. कोई मिस बिहेव नहीं किया. कुछ बोले नहीं क्योंकि उनसे झगड़ा हुआ था. इस पर सलमान खान ने कहा, ‘जब काजी से समस्या था तो आप क्यों गए, लव गिल की जगह? आपको सिंपथी चाहिए थी?’

फिर सलमान ने आगे कहा, ‘आपका खाना देने का तरीका दिल तोड़ने वाला था. ऐसे तो जेल में भी नहीं दिया जाता है. जेल में भी प्यार से मग में रोटी थाली देते हैं.’ सलमान ने काजी के थैंक्यू पर स्काउट के जेस्चर को भी गलत बताया. उन्होंने कहा, ‘यही होता है ना कि आपने खीर बनाई और फिर नमक डाल दिया.’ वहीं, बाद में काजी और माही भी खाने का मुद्दा उठाते हैं कि वो सही से उन्हें खाना नहीं देते हैं. काजी इस पर रोने लगते हैं वो बुरी तरह से रोते हैं.   

लव गिल के फिजिकल टच का उठाया मुद्दा 

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में लव गिल के फिजिकल टच का मुद्दा उठाया तो इस पर लव गिल ने कहा, ‘वो तो मजाक में टच करते हैं.’ इसके साथ ही सलमान ने कहा कि अगर ऐसा है कि उनको कोई दिक्कत नहीं है तो फिर कोई दिक्कत नहीं है. वहीं, कनिका मान और गुल्लू की गेम की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘चाहे वो दिखें या ना दिखें लेकिन वो इंडिविजुअल खेल रहे हैं.’ 

मैरी कॉम हुईं सेफ, अमन गांधी की एक लाइफ छिनी

इसी के साथ ही सलमान खान ने बताया कि इस हफ्ते मैरी कॉम सेफ हो गईं. जबकि इस हफ्ते अमन गांधी की एक लाइफ छिन गई क्योंकि उन्हें कम वोट मिले. मैरी कॉम को जब पता चला कि वो सेफ हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा.

दूसरे वाइल्ड कार्ड नकुल धुल की एंट्री

वहीं, ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में दूसरे वाइल्ड कार्ड नकुल धुल की एंट्री हुई. वो बताते हैं कि स्काउट से मैसेज पर बात हुई है उन्हें वो जानते हैं. लेकिन मिले नहीं हैं. नकुल ने कहा, ‘मैं कम्युनिटी पर बंदूक रखकर नहीं चलाता, जिसे दम होता है उसमें दम होता है.’ वो नकुल को घर में भेजते हैं तो उनकी धमाकेदार एंट्री होती है.



Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’ में दूसरे वाइल्डकार्ड नकुल धुल की एंट्री, विवादित बयानों से बटोर चुके हैं सुर्खियां

Bigg Boss 20: राशन और कैप्टेंसी के चक्कर में भिड़े घरवाले, जानिए किसने मारी बाजी कौन बना नया कैप्टन

बिग बॉस 20 में मनीष गोयल की वाइल्ड कार्ड एंट्री