Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो में इस हफ्ते कैप्टन कनिका को छोड़कर पूरा घर नॉमिनेट हो गया है। जानिए किसके बाहर होने का सबसे ज्यादा चांस।
बिग बॉस 20 से इस हफ्ते एक-दो नहीं बल्कि कुल 8 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए हैं। सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के इस हफ्ते के ‘वीकेंड के वार’ के बाद चीजें बहुत तेजी से बदली हैं। एक तरफ जहां सलमान खान ने कनिका, लव, स्काउट, काजी और गुल्लू की क्लास लगा दी। वहीं इसके बाद लव गिल को एविक्ट कर दिए जाने की खबर आई है। एक तरफ अभी दर्शक एक के बाद एक हुए इतने सारे बदलावों को हजम भी नहीं कर पाए थे, कि इसी बीच एक ताजा अपडेट इस हफ्ते के नॉमिनेशन्स को लेकर है।
एविक्शन के लिए कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?
बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बताया है कि कुल 8 खिलाड़ियों को घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते नॉमिनेट कर दिया गया है। इसे इस तरह भी समझ सकते हैं कि कैप्टन कनिका मान को छोड़कर पूरा घर ही एविक्शन के लिए नॉमिनेट हो चुका है। बिग बॉस तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक गुल्लू और स्काउट को नॉमिनेटेड हैं ही, लेकिन उनके साथ-साथ माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, उदिति सिंह, यंग डीएसए और काजी तौकीर भी एविक्शन के लिए नॉमनेट हो चुके हैं। लेकिन बाहर कौन होगा?
किसके बाहर होने का सबसे ज्यादा है चांस?
बिग बॉस हाउस से बाहर होने का सबसे ज्यादा चांस इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट का है? इस सवाल के जवाब में सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोगों ने उदिति सिंह और अरिश्फा खान के नाम पर वोट किया है। लेकिन इतिहास गवाह रहा है, कि बिग बॉस में कई बार चीजें उम्मीद से विपरीत हो जाती हैं। उदाहरण के लिए पिछले नॉमिनेशन्स के बाद माना जा रहा था कि शायद माही विज या फिर आम्रपाली दुबे में कोई बेघर होगा। लेकिन इन दोनों ही खिलाड़ियों में कोई बेघर नहीं हुआ। बल्कि वीकेंड का वार के बाद लव गिल का पत्ता साफ हो गया है।
रविवार के एपिसोड में देकने मिलेगा एक्शन
बात इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ की करें तो कंबल में छिपकर लव गिल के बारे में आपत्तिजनक करने के लिए सलमान खान ने गुल्लू और स्काउट की जमकर क्लास लगाई। बॉलीवुड के भाईजान ने काजी और लव गिल के साथ-साथ कनिका को भी उनकी गलतियों के लिए उन्हें पॉइंट आउट किया। यह आधे से ज्यादा एक्शन शनिवार के एपिसोड में दिखाया जा चुका है, लेकिन असली एक्शन तो रविवार, यानि आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा। इसके अलावा फिल्म मातृभूमि का प्रमोशन करने के लिए एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी सलमान खान का साथ देने बिग बॉस 20 के सेट पर पहुंचेंगी।