‘बिग बॉस’ 20 से कटा नकुल ढुल का पत्ता, गुल्लू संग फिजिकल फाइट पड़ी भारी, आधी रात घर से बाहर हुए ‘मिट्ठू डॉन’


बिग बॉस 20 के घर से नकुल ढुल उर्फ मिट्ठू डॉन का सफर खत्म हो गया है। शो में एंटर किए अभी नकुल ढुल को दो दिन भी नहीं हुए थे कि उन्हें आधी रात शो से बाहर कर दिया गया। दरअसल, वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल की हाल ही में गुल्लू (कुशल तंवर) के साथ हाथापाई हो गई। झगड़े को दौरान नकुल ने गुल्लू पर हाथ उठा दिया। दोनों के बीच ये लड़ाई काजी तौकीर और स्काउटओपी के बीच हुई बहस के बाद शुरू हुई। दोनों की लड़ाई से पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। माही विज ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसका खुलकर विरोध किया और इस घटना के बाद नकुल को शो से बाहर कर दिया गया है।

बिग बॉस 20: गुल्लू और नकुल के बीच लड़ाई की क्या वजह थी?

नकुल ढुल और गुल्लू के बीच ये विवाद तब शुरू हुआ जब घर के अंदर काजी तौकीर और स्काउटओपी के बीच हुई एक बातचीत की चर्चा चल रही थी। काजी घरवालों को बता रहे थे कि कैसे उन्होंने मजाक-मजाक में स्काउट के कान में थूक दिया। वहीं नकुल बगल में बैठकर ये सारी बातें सुन रहे थे। इसके बाद उन्होंने स्काउट को ये बातें बताई और दोनों ने साथ में जाकर काजी से इसे लेकर सवाल किया। नकुल काजी से पूछते हैं कि वह स्काउट की पीठ पीछे इस बात पर चर्चा क्यों कर रहे हैं, जबकि उन्हें सीधे स्काउट से बात करनी चाहिए थी। जल्द ही बात बढ़ गई और इस बीच गुल्लू ने भी दखल दिया, और उनकी एक बात से नकुल को गुस्सा आ गया। धीरे-धीरे ये जुबानी जंग हाथापाई में बदल गई। नकुल को गुल्लू का कॉलर पकड़ते हुए भी देखा गया। जिसे लेकर सभी घरवालों ने आपत्ति जताई।

बिग बॉस ने घर के नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की घोषणा की

झगड़े के बाद, बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को लिविंग एरिया में बुलाया और इस घटना पर बात की। उन्होंने घर वालों को याद दिलाया कि हाथापाई करना शो के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इसी के साथ बिग बॉस ने कहा कि घर के सबसे बड़े नियम का उल्लंघन करने के चलते नकुल ढुल को शो से बाहर किया जाता है। ये सुनते ही नकुल ने अपना माइक निकाला और सीधे दरवाजे की ओर चले गए।

नकुल ढुल कौन हैं?

नकुल ढुल ‘बिग बॉस 20’ में एक वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट थे। वह हरियाणा के रहने वाले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्हें ‘जूस पिला दो मौसंबी का’ वाले वायरल मीम से काफी लोकप्रियता मिली। वहीं महिलाओं पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भी नकुल को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने महिलाओं को ‘नीचा जेंडर’ बताया था, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। कंटेंट क्रिएटर बनने से पहले, ढुल ने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इस घटना ने शो में एक नया मोड़ ला दिया है। घर के सदस्य इस घटना और इसके बाद की स्थिति को लेकर अलग-अलग राय रखते हैं।

ये भी पढ़ेंः अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी की टी-शर्ट पर क्यों हुआ विवाद? अब माफी मांगकर दी सफाई





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: माही विज और नकुल ढुल की तीखी झड़प, वीडियो वायरल

बिग बॉस 20:लव गिल और आसिफ खान में क्यों छिड़ी जुबानी जंग? नकुल की एंट्री से स्काउट-यंग की दोस्ती में आई दरार – Bigg Boss 20: Fight Between Aasif Khan Love Gill And Scoutop Yung Dsa Friendship Equation Changed

Bigg Boss 20: नकुल और गुल्लू की लड़ाई पर एल्विश यादव ने कसा तंज, बोले- अब जो पिट रहा है उसी को…, Bigg-boss Hindi News