‘बिग बॉस 20’ से निकलते ही सबसे पहले मेरी बात काजी की पत्नी से हुई मनीष गोयल की बात, बताया- कैसा है उनका स्वभाव – bigg boss 20 manish goel about qazi touqeer wife reveals she approached him for a conversation


हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ से बाहर हुए मनीष गोयल ने काजी तौकीर की पत्नी को लेकर बातें की हैं। उन्होंने बताया कि कि ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर निकलने के बाद सबसे पहले काजी की पत्नी ने उनसे सम्पर्क किया था। उन्होंने कहा- वह खुद मेरे पास आईं और हमारी काफी अच्छी बातचीत हुई।

हाइलाइट्स

  • ‘बिग बॉस 20’ से बाहर हुए मनीष गोयल ने शो से बाहर निकलने के बाद काजी की पत्नी के बारे में बातें की
  • उन्होंने काजी के परिवार के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक दिलचस्प बातें कही हैं
  • एक्टर ने ने कहा- काजी की पत्नी बहुत प्यारी हैं और उनका स्वभाव भी बहुत अच्छा है
मनीष गोयल ने काजी तौकीर की पत्नी के बारे में कहा
रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में टीवी एक्टर मनीष गोयल और काजी तौकीर के बीच कई बार तीखी बहस देखने को मिली थी। शो के दौरान दोनों के रिश्ते में दोस्ती से लेकर नाराजगी तक कई उतार-चढ़ाव आए। हालांकि, अब शो से बाहर आने के बाद मनीष ने काजी के परिवार के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है।

एक्टर ने बताया है कि ‘बिग बॉस 20’ के घर से बाहर निकलने के बाद सबसे पहले काजीकी पत्नी ने उनसे सम्पर्क किया था। दोनों के बीच काफी अच्छी बातचीत हुई।

काजी की पत्नी ने उनसे उनके पैर की चोट के बारे में भी पूछा

मनीष ने बताया कि काजी की पत्नी ने उनसे उनके पैर की चोट के बारे में भी पूछा और उनका हालचाल जाना। उन्होंने इस बातचीत को पॉजिटिव बताते हुए लोगों से इसे किसी नेगेटिव नजरिए से नहीं देखने की अपील की।

मनीष ने कहा- सबसे पहले मेरी बात काजी की पत्नी से हुई

मनीष ने कहा, ‘मैं यह बात बता सकता हूं कि जब मैं घर से बाहर आया तो सबसे पहले मेरी बात काजी की पत्नी से हुई। वह खुद मेरे पास आईं और हमारी काफी अच्छी बातचीत हुई। मैं नहीं चाहता कि आप इस बात को किसी नेगेटिव तरीके से देखें। दो बातें हैं, मैं मानता हूं कि नेगेटिविटी बहुत तेजी से फैलती है, लेकिन अगर इसके साथ पॉजिटिविटी भी आती है तो हमें उसे बढ़ावा देना चाहिए। जब हमारी उनसे बात हुई तो उन्होंने पूछा- मनीष जी, आपका पैर कैसा है? वह बहुत प्यारी हैं और उनका स्वभाव भी बहुत अच्छा है।’

‘जब काजी आएंगे तो हम सब मिलेंगे और खूब मस्ती करेंगे’

एक्टर ने कहा, ‘मेरी पत्नी पूनम गोयल की भी काजी की पत्नी से बातचीत हुई। हम दोनों परिवारों के बीच रिश्ते सामान्य हैं। वे काजी के बाहर आने के बाद एक साथ मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जब काजी आएंगे तो हम सब मिलेंगे और खूब मस्ती करेंगे।’

मनीष और काजी की दोस्ती की शुरुआत अच्छी रही

दरअसल, बिग बॉस के घर में मनीष और काजी की दोस्ती की शुरुआत अच्छी रही थी। दोनों के बीच हंसी-मजाक और बातचीत देखने को मिलती थी। एक फैमिली टास्क के दौरान मनीष ने काजी के लिए अपनी लाइफलाइन तक कुर्बान कर दी थी। हालांकि, बाद में दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं।

मनीष को ‘प्रोफेसर’ और ‘ज्ञानी बाबा’ कहकर बुलाते थे काजी

शो के दौरान काजी बार-बार मनीष को ‘प्रोफेसर’ और ‘ज्ञानी बाबा’ कहकर बुलाते थे। शुरुआत में यह मजाक का हिस्सा था, लेकिन धीरे-धीरे यह बात मनीष को परेशान करने लगी। पूनम गोयल ने भी इस मुद्दे पर रिएक्ट करते हुए बताया था कि उनके पति को बार-बार इस तरह बुलाया जाना अच्छा नहीं लग रहा। उनके मुताबिक, बाद में मनीष की उम्र और उनके व्यक्तित्व को लेकर भी कॉमेंट किए गए।

मनीष के सपोर्ट में उतरी थीं पत्नी

मनीष की पत्नी पूनम नरूला ने शो में अपने पति को काजी की वजह से परेशान होते देख सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘मेरे पति कभी भी काजी से झगड़ा करने नहीं जाते। उन्हें स्क्रीन टाइम की कोई परवाह नहीं है। अगर उन्हें परवाह होती, तो वे सिर्फ फुटेज पाने के लिए कुछ न कुछ करते, लेकिन वे ऐसा नहीं करते।’

मजाक में मनीष पर गलत तरीके से छूने का आरोप

दोनों के बीच तनाव उस समय ज्यादा बढ़ गया, जब नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी ने एक बार फिर मनीष को ‘प्रोफेसर’ कहकर बुलाया। इस पर मनीष ने नाराजगी जताई और सवाल उठाया कि जिस इंसान के साथ उन्होंने हमेशा प्यार से व्यवहार किया, वही बार-बार उन्हें परेशान क्यों कर रहा है। इससे पहले शो में काजी महिला के कपड़ों में नजर आए थे और इस दौरान उन्होंने मजाक में मनीष पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। इसके बाद मनीष खीझ पड़े थे और यहां तक कि अपनी सफाई देते हुए रो पड़े थे।

‘बिग बॉस 20’ का सफर पैर में चोट लगने के कारण जल्दी खत्म

गौरतलब है कि मनीष गोयल का ‘बिग बॉस 20’ का सफर पैर में चोट लगने के कारण जल्दी खत्म हो गया था। शो के होस्ट सलमान खान ने भी साफ किया कि मनीष को कम वोट मिलने की वजह से नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते घर से बाहर जाना पड़ा।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें





Source link

Related posts

माही विज के बयान पर प्रियंका जग्गा का रिएक्शन, जानें क्यों सलमान ने किया था शो से बाहर – bigg-boss-20-mahhi-vij-compares-love-gill-to-priyanka-jagga-fans-react

Bigg Boss 20: उदिति सिंह को निहारिका तिवारी ने लगाई लताड़, गुल्लू के सपोर्ट में बोलीं- अपने गिरेबान में झांको… – Bigg Boss 20 Uditi Singh Gets Epic Reply From Niharika Tiwari Over Gullu

bigg boss 20 contestant qazi touqeer recalls childhood struggles in kashmir