‘बिग बॉस 20’ से बाहर हुईं मैरी कॉम, दूसरी लाइफलाइन के जाने के बाद खत्म हुआ सफर, फूट-फूटकर रोईं आम्रपाली दुबे


‘बिग बॉस 20’ के इस वीकेंड का वार में सुपरस्टार सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी नजर आए। सलमान खान ने पिछले हफ्ते ही ऐलान कर दिया था कि इस हफ्ते की कमान रोहित शेट्टी के हाथों में होगी। शनिवार, 24 अक्टूबर को रोहित शेट्टी ने ‘वीकेंड का वार’ होस्ट किया और घरवालों को रियेलिटी चेक दिया। शो में इस हफ्ते रोहित शेट्टी को स्काउट ओपी और लवप्रीत गिल की क्लास लगाते देखा गया। वहीं इसी एपिसोड में उन्होंने उस नाम का भी ऐलान किया, जिनका शो से सफर खत्म हो गया। रोहित शेट्टी ने बताया कि दोनों लाइफलाइन के जाने के चलते मैरी कॉम शो से बाहर हो गई हैं और इस ऐलान ने सभी घरवालों को हैरान कर दिया। मैरी कॉम के एविक्शन से आम्रपाली दुबे खासी इमोशनल हो गईं और रोने लगीं।

शो से बाहर हुईं मैरी कॉम

रोहित शेट्टी ने जैसे ही बताया कि मैरी कॉम कम वोट्स के चलते शो से बाहर हो गई हैं तो सभी हैरान रह गए। वहीं मैरी कॉम ने इस शो का हिस्सा बनने को लेकर आभार व्यक्त किया और कहा- ‘मैं इतने दिन खेल पाई, इतना एक्सपीरियंस मिला। बहुत अच्छा लगा। उम्मीद करती हूं ये सब मुझे याद करेंगे। पर्सनैलिटीज दिखाकर आना है। रिंग में किसी को नहीं छोड़ूंगी।’ मैरी कॉम के एलिमिनेशन से जहां बाकि के घरवाले मायूस हो गए तो वहीं आम्रपाली दुबे फूट-फूटकर रोने लगीं। घरवालों ने ‘यू आर ए चैंपियन’ गाते हुए मैरी कॉम को फेयरवेल दिया, जिसे सुनकर वह हंसने लगीं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड सदस्यों की बात करें तो आम्रपाली दुबे, मनीष गोयल, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, लव गिल और मैरी कॉम घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे।

वाइल्डकार्ड मनीष गोयल को झटका

एक तरफ जहां मैरी कॉम शो से बाहर हो गईं तो दूसरी तरफ बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री लेने वाले टीवी एक्टर मनीष गोयल को भी तगड़ा झटका लगा है। मैरी जहां सबसे कम वोट्स मिलने के चलते शो से बाहर हो गईं तो वहीं मनीष गोयल उनके साथ बॉटम 2 में थे, जिसके चलते उन्होंने अपनी एक लाइफलाइन गंवा दी। यानी अब उनके पास एक ही लाइफलाइन बची है। मनीष ने 2 हफ्ते पहले ही बतौर वाइल्डकार्ड शो में एंट्री ली थी, ऐसे में बॉटम 2 में नाम आना उनके लिए काफी शॉकिंग था। बता दें, मनीष गोयल के साथ नकुल ढुल ने भी शो में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी, जो गुल्लू के साथ हाथापाई करने के बाद शो से बाहर हो गए थे।

गेस्ट बनकर पहुंचेंगी स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी

वहीं शो के अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो रविवार, 25 अक्टूबर के एपिसोड में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी गेस्ट बनकर पहुंचने वाली हैं, जो स्काउट और लव गिल पर तीखे सवालों की बारिश करती नजर आएंगी। हाल ही में मेकर्स ने शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो साझा किया है, जिसमें काश्वी को शो में एंटर करते देखा जा सकता है और वह स्काउट से उनके और लव गिल के इक्वेशन को लेकर सवाल करती हैं। जब स्काउट अपनी सफाई पेश करती हैं तो काश्वी कहती हैं कि उनकी हरकतों से उन्हें और उनके परिवारवालों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। काश्वी ने स्काउट से साफ-साफ शब्दों में कहा कि ‘अगर आपमें एक परसेंट भी इज्जत बची है तो अपने और लव के बीच में एक लाइन खींचें और लव को खुद से अलग कर दें।’

ये भी पढ़ेंः खेसारी लाल यादव के शो में बवाल, खुर्दा महोत्सव में भोजपुरी स्टार पर फेंकी गई चप्पल, चढ़ा पप्पू यादव का पारा





Source link

Related posts

‘कैसा जा रहा है मसाज पार्लर?’ वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी की एंट्री, बोलीं- ‘मुझे और मेरे परिवार को शर्मिंदगी हुई’

‘बिग बॉस 20’ में बड़ा उलटफेर, घर से बेघर हुईं मैरी कॉम, फूट-फूटकर रोईं आम्रपाली दुबे

बिग बॉस 20: रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव को ‘कंबल मसाज’ पर फटकारा, लोग बोले- सही किया सर, ज्यादा ही हो रहा था – rohit shetty reprimands scout and love over blanket massage in bigg boss 20 weekend ka vaar people praise rohit shetty