बिग बॉस 20 से बाहर हुए ‘पंचायत’ के आसिफ खान, 8 हफ्ते के सफर के बाद इमोशनल पोस्ट शेयर किया – Panchayat Actor Aasif Khan Evicted from Bigg Boss 20 After Eight Weeks Shares Emotional Post avr


बिग बॉस के स सीजन में ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान को मजबूत दावेदार माना जा रहा था. लेकिन आठ हफ्ते के सफर के बाद उनका बिग बॉस का खेल खत्म हो गया. सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ के रविवार को हुए वीकेंड का वार एपिसोड में आसिफ को घर से बाहर होना पड़ा. शो में अपने एक्टिंग और स्टारडम का जिक्र करने से लेकर दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ बहस तक, आसिफ कई बार सुर्खियों में रहे. अब घर से बाहर आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर शो और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है.

8 हफ्ते तक बिग बॉस के घर में रहे आसिफ खान
आसिफ खान ने बिग बॉस 20 में करीब आठ हफ्ते बिताए. शो में एंट्री के साथ ही उन्हें मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा था. वह अक्सर अपने अभिनय के अनुभव और फिल्मी दुनिया में पहचान का जिक्र करते थे. हालांकि, धीरे-धीरे उनका आक्रामक व्यवहार और खुद को दूसरों से बड़ा समझने वाला रवैया चर्चा का विषय बन गया. घर में कई बार दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बहस हुई. टास्क के दौरान भी उनका गुस्सा देखने को मिला. यही वजह रही कि शो में उनका सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा.

 

आम्रपाली दुबे के सवाल पर भड़के थे आसिफ
हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ उनकी बहस चर्चा में रही. दरअसल, घर में हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान आम्रपाली ने मजाक में आसिफ से पूछ लिया था, ‘तुम कैसे एक्टर हो?’ यह बात आसिफ को पसंद नहीं आई. उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि जब आम्रपाली घर से बाहर जाएंगी, तब उन्हें पता चलेगा कि वह कितने बड़े स्टार हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी शादी में शामिल हुए कई बड़े सेलिब्रिटीज का भी जिक्र किया और बताया कि वे उनकी शादी में आए थे और डांस भी किया था. आसिफ की बात पर आम्रपाली ने भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ मीम बनने को ही स्टारडम समझ लेते हैं. इस बातचीत के बाद दोनों के बीच की नोकझोंक चर्चा में आ गई.

उदीति सिंह और काजी तौकीर से भी हुई थी तीखी बहस
आसिफ का गुस्सा इससे पहले भी कई मौकों पर सामने आया था. सीजन की शुरुआत में उदीति सिंह ने उन पर भावुक पल के दौरान गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था. इस बात पर आसिफ भड़क गए थे और दोनों के बीच विवाद हुआ था. वहीं, हाल ही में काजी तौकीर के साथ उनकी तीखी बहस हुई. यह विवाद नॉमिनेशन टास्क के दौरान शुरू हुआ था. काजी ने हार्ट अटैक आने से जुड़ी एक टिप्पणी की, जिस पर आसिफ नाराज हो गए. बात इतनी बढ़ गई कि आसिफ गुस्से में उनकी तरफ बढ़े और उन्हें सिर से टक्कर मारने की धमकी देते नजर आए.

बाहर आते ही शेयर किया इमोशनल पोस्ट
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद आसिफ ने सोशल मीडिया पर अपने सफर को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने शो के मेकर्स, घरवालों और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया. आसिफ ने लिखा, ‘थैंक्यू बिग बॉस, थैंक्यू घरवालों और थैंक्यू ऑडियंस. यह सफर मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा रहेगा. फिलहाल के लिए बिग बॉस के घर से विदा ले रहा हूं, लेकिन वादा है कि हम जल्द ही फिर मिलेंगे. तथास्तु.’

ये भी पढ़ें:

 





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर से विदा हुए पंचायत के ‘दामाद जी’, आसिफ के जाते ही फूट-फूटकर रोए यंग और स्काउट

Bigg Boss 20 से खतम हुआ आसिफ खान का सफर, एलिमिनेशन सुनते ही फूट-फूटकर रोए स्काउट और यंग डीएसए

बिग बॉस 20:आसिफ खान शो से बाहर, माही-कनिका के बीच हुई जमकर बहस; सलमान-एल्विश ने खींची इस कंटेस्टेंट की टांग – Bigg Boss 20 Asif Khan Gets Evicted Mahi And Kanika Clash Salman And Elvish Tease Scout