Last Updated:
बिग बॉस 20- बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट थी लेकिन 3 हफ्ते के अंदर उनका ये सफर खत्म हो गया. बिग बॉस 20 से बेघर होने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. वो कहती हैं कि ये सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं था बल्कि उनके लिए खुद को समझने का मौका था.
ईशा रिखी का बिग बॉस का सफर खत्म हो गया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम isharikhi)
नई दिल्ली. बादशाह की एक्स वाइफ और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब बिग बॉस 20 से बाहर हो गई हैं. एक्ट्रेस का सफर एक महीने में ही खत्म हो गया. बिग बॉस 20 से बाहर निकलने के बाद ईशा रिखी ने अपने सफर के बारे में बताया. उन्होंने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे शो में अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए इंस्टाग्राम पर एक बड़ा नोट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने इमोशनल पलों का खास जिक्र किया.
ईशा रिखी ने फैंस का जताया आभार
घर से बाहर आने के बाद ईशा को यह भी महसूस हुआ कि उनके फैंस का प्यार और सपोर्ट उनके लिए कितना खास है. उन्होंने उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने पूरे सफर में उन पर भरोसा रखा, उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके लिए आवाज उठाई. खास बात यह रही कि एक्ट्रेस ने उन लोगों को भी धन्यवाद कहा, जिन्होंने उन्हें सपोर्ट नहीं किया. ईशा का कहना है कि इस पूरे अनुभव के दौरान मिले हर रिएक्शन ने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया.
View this post on Instagram