क्या स्काउट और यंग की हुई दोस्ती?
हालांकि, स्काउट ओपी और यंग डीएसए की लड़ाई के बाद की कहानी भी सामने आ गई है। दावा है कि दोनों का पैचअप भी हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्काउट ओपी जब शो में आम्राली दुबे और लव गिल से संभलते नहीं हैं, तब लव और आम्रपाली इस बारे में यंग को बताती हैं और फिर यंग अपना गुस्सा साइड में रखकर स्काउट को संभालने की कोशिश करते हैं। इसी मौके पर दोनों के बीच बातचीत होती है और पुराने विवाद को सुलझाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स दोनों के इस इमोशनल ड्रामे को वीकेंड का वार में सलमान खान के आने से पहले के एपिसोड में दिखाने वाले हैं, जिससे वीकेंड का वार काफी इमोशनल होने वाला है।