बिग बॉस 20 WKV में सलमान लगाएंगे काजी की क्लास, स्काउट के कान में थूकने पर किया ऐसा सवाल


Last Updated:

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Spoiler: बिग बॉस 20 इन दिनों हर तरफ सुर्खियों में छाया है. अब तक हर किसी के फेवरेट बने और सलमान खान से अपने गेम के लिए तारीफें बटोरने वाले काजी तौकीर, इस बार भाईजान के गुस्से के शिकार हो गए हैं. इस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने काजी तौकीर की क्लास लगाई है, जानिए आज रात के एपिसोड में क्या होने वाला है. यहां पढ़ें पूरा अपडेट.

सलमान ने लगाई काजी की क्लास (फोटो साभार-instgram@jiohotstar)

नई दिल्ली: टीवी का धमाकेदार और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है. शो के पहले दिन से ही घर के अंदर ऐसा तमाशा शुरू हो चुका है कि दर्शक अपनी नजरें हटा नही पा रहे है. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सभी घरवालों का असली चेहरा और तेवर सबके सामने आ रहे है. हाल ही में शो पर जो कुछ हुआ, उसकी किसी ने उम्मीद भी नही की थी.

दरअसल हमेशा से अपने गेम के लिए तारीफें बटोरने वाले काजी तौकीर की इस बार सलमान खान ने क्लास लगाई है.

नकुल और गुल्लू की लड़ाई

नकुल धुल यानी मिट्ठू डॉन और कुशल तंवर यानी गुल्लू के बीच घर के अंदर खतरनाक बहस हुई. ये बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई. इस भारी हंगामे के बाद बिग बॉस ने एक कड़ा फैसला लेते हुए नकुल धुल को तुरंत घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

सलमान का काजी पर फूटा गुस्सा

अब आज के वीकेंड का वार एपिसोड में जबरदस्त बवाल होने वाला है. सामने आए प्रोमो में सलमान खान सभी घरवालों के पूरे हफ्ते के कामकाज का हिसाब ले रहे है. सलमान ने सबसे ज्यादा क्लास काजी तौकीर की लगाई है. प्रोमो में साफ दिख रहा है कि सलमान काजी पर गुस्सा है क्योकि उन्होंने स्काउटओपी के कान में  थूका था. सलमान ने पूछा कि इसमें क्या कूल है और काजी को इसमें मजाक कैसे लगा. सलमान यहीं नही रुके उन्होंने काजी के स्टैंड लेने के तरीके पर भी सवाल उठाए. सलमान ने कहा कि जब गुल्लू और नकुल का झगड़ा हो रहा था तब काजी वहीं पास में बैठकर आराम से खाना खा रहे थे और उठे तक नही. इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

View this post on Instagram





Source link

Related posts

‘सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है’, सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

Bigg Boss 20: बिग बॉस में बड़ा एविक्शन, कम वोटों ने पलटा पूरा गेम, इस कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म | aman gandhi evicted bigg boss 20 due to low votes salman khan show latest elimination update

Bigg Boss 20 WKV Spoiler: ‘बिग बॉस 20’ में शॉकिंग एविक्शन, सलमान खान के शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट