गणेश चतुर्थी का त्यौहार पुरे देश भर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. बप्पा की सवारी के लिए बड़े-बड़े पंडाल, महंगे डेकोरेशन और लंबी-चौड़ी तैयारियां तो आपने खूब देखी होंगी, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बच्चों का ये वीडियो दिल जीत लेगा. यहां बच्चों ने न कोई बड़ा इंतजाम किया और न ही किसी तरह का तामझाम, बस एक ठेले को ही सजा दिया और निकल पड़े अपने बप्पा को लेकर. यहां बप्पा के लिए बच्चों का प्रेम को आस्था दिखती है. मासूमियत से भरी इस छोटी सी सवारी ने लोगों का ध्यान अपनी खींच लिया. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स को अपने बचपन के गणपति उत्सव की याद भी आ गई.
ठेले पर बप्पा को लेकर निकले बच्चे
वायरल वीडियो में कुछ बच्चे गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश जी की प्रतिमा को ठेले पर लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुछ बच्चें ठेले को धक्का दे रहे है और कुछ सवारी के आगे ढ़ोल बजाते हुए नाचते गाते दिख रहे हैं. और आस-पास लोग इन्हें देख रहे हैं. बप्पा की सवारी के लिए यहां कोई बड़ी गाड़ी या खास सजावट नजर नहीं आती, लेकिन बच्चों का उत्साह साफ दिखाई देता है. बच्चों ने अपनी क्षमता के हिसाब से ही बप्पा की सवारी का इंतजाम किया और पूरे उत्साह के साथ उन्हें लेकर निकल पड़े. यही सादगी इस वीडियो को खास बना रही है.
Na koi badi murti na koi DJ setup
Na koi naye kapde na koi bheed
Only pure devotion and happiness pic.twitter.com/zPASJhXett— Shubham2.0 (@bhav_paaji) September 14, 2026
यह भी पढ़ें : कड़ी चावल से मजाक नहीं मित्तर, हेल्दी खाने को बना दिया हार्ट अटैक की खुराक
लोगों को याद आया अपना बचपन
वीडियो देखने के बाद कई लोगों को अपना बचपन याद आ गया. एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसे ही यादें बनती हैं. वहीं एक दूसरे यूजर ने गणपति को लेकर बचपन की याद शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें पांचवीं कक्षा में पंडाल में पहली बार गणेश जी को लाने का समय याद आ गया. कई लोगों ने कहा कि आजकल मोबाइल और कैमरे के बीच ऐसी सादगी कम देखने को मिलती है.
यूजर्स बोले- आस्था दिखावे की मोहताज नहीं
बच्चों की इस छोटी सी सवारी को देखकर लोगों ने कहा कि भगवान के प्रति भक्ति दिखाने के लिए किसी बड़े इंतजाम की जरूरत नहीं होती. एक यूजर ने लिखा, दिखावा नहीं, श्रद्धा. वहीं एक अन्य ने कहा कि बप्पा के लिए इतनी ही सच्ची श्रद्धा काफी है. सोशल मीडिया पर कई लोगों को बच्चों का यह अंदाज काफी पसंद आया. एक यूजर ने लिखा, जितना बजट उतना सेलिब्रेशन. बच्चों का यह वीडियो इसी वजह से लोगों को पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है.
यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन के कोच को बना दिया सिनेमा घर- वीडियो देख बाल नोंच लेंगे आप