बिहटा स्टेशन पर युवक से मारपीट, वायरल वीडियो की जांच


Patna News : बिहटा रेलवे स्टेशन के सब्जी बाजार के समीप एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पेड़ के पास पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान कुछ लोग उसके साथ लाठी से मारपीट करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

ट्रेन के गेट पर बैठे युवक से मोबाइल छीनने का दावा

वायरल वीडियो के साथ किये जा रहे दावे के अनुसार, ट्रेन के गेट पर बैठे एक युवक से मोबाइल छीनने के बाद भाग रहे एक संदिग्ध को लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद उसके साथ मारपीट की गयी. वीडियो में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है.

हालांकि, वायरल वीडियो कब का है, इसमें दिख रहे लोग कौन हैं और मोबाइल छीनने की घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा

वीडियो वायरल होने के बाद स्टेशन और आसपास के इलाके में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेन के गेट पर खड़े होकर मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के साथ झपटमारी का खतरा बना रहता है. यात्रियों ने स्टेशन और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था तथा निगरानी बढ़ाने की मांग की है.

जीआरपी ने घटना की सूचना से किया इनकार

इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस तरह की किसी घटना की सूचना होने से इनकार किया है. ऐसे में वायरल वीडियो के साथ किये जा रहे दावे की पुष्टि पुलिस स्तर से नहीं हुई है.



Source link

Related posts

Muzaffarpur School Teacher Beats Student

Page Not Found (404) – India TV Hindi

ग्रेटर नोएडा:कार से बाइक टच होने पर छिड़ा विवाद, दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, एक का हाथ टूटा; वीडियो वायरल – Viral Video Of Two Youths Being Assaulted Following Dispute Over Car Brushing Against Bike In Greater Noida