बिहार: अब भागलपुर में दो युवतियों से दिनदहाड़े बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर एक अरेस्ट, Bihar Hindi News


बिहार के जमुई, समस्तीपुर और बांका के बाद अब भागलपुर जिले में दो युवतियों से अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कुछ लोग सरेआम इन युवतियों से धक्का-मुक्की भी कर रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

भागलपुर में दो युवतियों से बदसलूकी की गई है। (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार में महिलाओं के प्रति अपराध का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों से पिछले कुछ दिनों के दौरान लगभग रोज ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है जिसके बाद महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब बिहार के भागलपुर जिले का एक वीडियो काफी चर्चा में है। कहलगांव में दो युवतियों से दिनदहाड़े बदसलूकी के इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि यहां अमडंडा थाना क्षेत्र में युवक-युवतियों को रोककर पूछताछ करने और उसी दौरान अभद्रता एवं धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के बाद एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

एसएसपी ने यह भी कहा है कि पुलिस की जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह मामला छेड़खानी का नहीं है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमडंडा थाना क्षेत्र के केमाचक गांव निवासी नागेश्वर यादव के पुत्र रामप्रवेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। युवतियों के साथ धक्का-मुक्की करने वालों में बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे भी हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि एक सप्ताह पहले का वीडियो है। मामला छेड़खानी का नहीं है। केस दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

प्रेम विवाह करने निकले थे कपल…

पुलिस की जांच में पता चला है कि शाहकुंड थाना क्षेत्र के दो कपल प्रेम विवाह करने के लिए घर से बिना गार्जियन को बताए निकले थे। वे सन्हौला स्थित एक मंदिर पहुंचे। वहां भीड़ को देख वे लोग अमडंडा के ग्रामीण इलाके में शिव मंदिर में शादी के लिए पहुंचे। मंदिर बंद था। उसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और संदिग्ध दिखने पर उन्होंने पूछताछ शुरू की तो दो युवक वहां से भाग निकले जबकि दोनों युवतियों से उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। उसी दौरान कुछ लोग उन युवतियों से धक्कामुक्की करने लगे। वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना के सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।

बांका: युवती से अभद्रता में तीन गिरफ्तार

बता दें कि बांका जिले के मंदार पर्वत क्षेत्र से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि एसआईटी ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी अब्दुल्ला को कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वहीं अनंत को उसके घर से और विभिषण को पटना रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। साथ ही घटना में शामिल चार विधि विरुद्ध बालकों में दो को निरुद्ध कर लिया गया है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है। इधर, पीड़िता की मां के बयान पर बौंसी थाना में मामला दर्ज कर अनंत और विभीषण को नामजद किया गया है। इसमें दो एक्स हैंडल समेत 41 अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भूमिका की जांच की जा रही है।



Source link

Related posts

गोवा में मिला बेघर शख्स तो पिघला महिला का दिल, वायरल वीडियो ने रुलाया

Temple Controversy Viral Video: कलावा बांधने के बाद दान को लेकर हुआ विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #TempleControversy #Dispute #donation #DynamiteNews

Temple Controversy Viral Video: कलावा बांधने के बाद दान को लेकर हुआ विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #TempleControversy #Dispute #donation #DynamiteNews