बिहार में शहर-शहर हवसी, अब समस्तीपुर में लड़की से बीच सड़क हैवानियत का वीडियो वायरल, Bihar Hindi News


बिहार के जमुई वायरल वीडियो कांड के बाद अब समस्तीपुर जिले में एक ऐसी ही घिनौनी वारदात हुई है। यहां बीच सड़क एक लड़की के साथ कुछ हैवानों ने अभद्रता की है। हैवानों की इस करतूत का वीडियो भी वायरल हुआ है। 

बिहार में शहर-शहर दरिंदगी का खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर जिले में बीच सड़क हैवानियत का नंगा नाच हुआ है। यहां भी कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड पर बुधवार को बेखौफ शोहदों ने जमुई जैसी घटना को अंजाम दिया। सड़क पर फोटो लेने के लिए रुकी लड़की को तीन युवकों ने घेरकर अभद्रता की। उसके साथ गाली-गलौज की। बीच सड़क पर खींचते हुए उसके साथ बैड टच किया। इस दौरान शोहदे उसका नाम-पता पूछते रहे।

देर शाम घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले की तत्काल जांच व कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो युवकों की पहचान की है। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है। समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है।

बताया जाता है कि लड़की एक लड़के के साथ बांध बाईपास रोड से गुजर रही थी। दोनों सड़क किनारे रुककर फोटो ले रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने लड़की को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। वीडियो में दिख रहा है कि लड़के लड़की को बीच सड़क पर खींच रहे हैं। उसका नाम-पता पूछ रहे हैं और बैड टच कर रहे हैं। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शहर-शहर हवसियों का कहर

बिहार में ऐसा लगता है शहर-शहर हवसी कहर बरपा रहे हैं। जमुई कांड के बाद मुजफ्फरपुर में बीच सड़क दो लड़कियों को ब्लेड मारकर घायल कर दिया गया। मुजफ्फरपुर में ही छेड़खानी का विरोध करने पर एक छात्रा को घऱ में घुसकर चाकू मार दिया गया। अब समस्तीपुर से सामने आया यह वीडियो स्तब्ध कर देने वाला है। वीडियो में कुछ लड़के-लड़की को जबरन पकड़ते और उससे बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। लड़की इन दरिंदों से पीछा छुड़वाना चाहती है लेकिन वो लड़की को नहीं छोड़ रहे हैं। वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि यह घटना दिनदहाड़े हुई है और इन राक्षसों के मन में पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।

यह राक्षक बेरोक-टोक सड़क पर दरिंदगी का तांडव कर रहे हैं। वीडियो में लड़की बेहद डरी-सहमी दिख रही है। लड़की से हैवानियत के वक्त यह राक्षस हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं। बहरहाल आपको बता दें कि जमुई वायरल वीडियो कांड में शामिल मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत कुछ अन्य आरोपियों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नंदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल भी कर दिया था।



Source link

Related posts

‘हम बनारस छोड़कर कही नहीं जाएंगे…’ दादी के जवाब से हर बनारसी का दिल गार्डन-गार्डन हुआ, Video हो रहा वायरल

टाइगर ने किया ट्रैफिक जाम, रास्ता रोक दिखाई बादशाहत, वीडियो वायरल

‘भजनलाल सरकार है, जितना लूट सको लूट लो’… चंकी शाह के वायरल वीडियो से राजस्थान में सियासी घमासान तेज