बिहार से लापता स्कूली छात्राओं ने हरियाणा में रचाई शादी, समलैंगिक विवाह के बाद का वीडियो वायरल


संवाद सूत्र, फुलवरिया (गोपालगंज)। फुलवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पूर्व घर से फरार हुईं दो स्कूली छात्राओं के समलैंगिक शादी करने से जुड़ा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने का मामला सामने आया है।

वीडियो में दोनों छात्राएं शादीशुदा स्थिति में नजर आ रही हैं और स्वजन से उनकी खोजबीन नहीं करने की बात कहती दिख रही हैं। हालांकि, प्रसारित वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।

बताया जाता है कि बीते 23 सितंबर को दोनों छात्राएं कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, जिसके बाद वापस नहीं लौटीं। इनमें एक की उम्र 17 वर्ष और दूसरी की 21 वर्ष बताई गई है।

काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर दोनों छात्राओं की मां ने फुलवरिया थाने में अलग-अलग लिखित शिकायत देकर अनहोनी की आशंका जताई। इसके आधार पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी कर जांच शुरू की।



Source link

Related posts

दिल्ली:ऑटो चालक की दरियादिली ने जीता विदेशी महिला का दिल, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो – Delhi Auto Driver Refused To Take The Fare Foreign Woman Impressed By Kindness Viral Video News In Hindi

‘अफगान जलेबी’ पर लड़की का कातिलाना बैली डांस, वायरल हुआ Video

जंतर-मंतर प्रदर्शन का वायरल वीडियो निकला पुराना, दिल्ली पुलिस का खुलासा