बुधवार को ‘हनुमान अंश’ ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ की भी कर दी छुट्टी, आखिरी सांसे गिन रही ‘हैवान’, जानें कलेक्शन


बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर काफी सुस्ती दिखी. इसी के साथ सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्में एक बार फिर कमाई के लिए संघर्ष करती नजर आईं. हालांकि 41 दिन पुरानी हनुमान अंश हैवान से लेकर मिर्जापुर द मूवी तक पर भारी पड़ी. चलिए यहां जानते हैं इन सभी फिल्मों ने वेडनेसडे को कितना कलेक्शन किया है?

हैवान ने बुधवार को कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है. इसे रिलीज का एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और इसके लिए मुट्ठीभर कमाई करना भी मुश्किल हो रहा है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हैवान ने रिलीज के 6ठें दिन यानी बुधवार को 55 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 9.30 करोड़ रुपये हो गई है.

मिर्जापुर द मूवी ने दूसरे बुधवार कितनी की कमाई?
मिर्जापुर द मूवी भी दूसरे हफ्ते के वीकडेज में कम कमाई कर रही है. दूसरे बुधवार तो इसका कलेक्शन काफी मंदा रहा.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 3.75 करोड़ की कमाई की.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 13 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 199.45 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:-अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई

इरुमुडी ने चौथे बुधवार कितना किया कलेक्शन?
रवि तेजा इरुमुडी का अभी तक का बॉक्स ऑफिस सफर काफी शानदार रहा है. फिल्म ने न केवल अपना 100 फीसदी बजट वसूल कर लिया है बल्कि तगड़ा मुनाफा कमाकर मेकर्स को मालामाल भी कर दिया है.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इरुमुडी ने रिलीज के 27वें दिन 0.95 करोड़ की कमाई की है.
  •  जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 27 दिनों की कुल नेट कमाई अब 185.15 करोड़ रुपये हो गई है.

हनुमान अंश ने छठे बुधवार कितना किया कलेक्शन?
नीम करौली बाबा पर बनी आध्यात्मिक फिल्म हनुमान अंश छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर पूरा दबदबा बनाये हुए है. रिलीज के छठे बुधवार भी इसने सबसे ज्यादा कमाई की है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 41वें दिन यानी छठे बुधवार को 6 करोड़ कमाए हैं.
  • इसके बाद इस फिल्म की भारत में 41 दिनों की कुल नेट कमाई अब 237.13 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें-25 लाख की नेमप्लेट, जानिए-शाहरुख खान के ‘मन्नत’ का मेंटेनेंस और बिजली खर्च



Source link

Related posts

Hanuman Ansh Box Office Collection: 40वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कायम पकड़, 291 करोड़ के पार पहुंची कमाई

बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम:बड़े स्टार और खाली थिएटर, ‘राजासाब’ से ‘हैवान’ तक; 9 महीने में इन फिल्मों का हुआ बुरा हाल – Box Office Disaster From Rajasaab Alpha Toxic To Haiwaan These Movies Flop In 2026

Box Office: नीम करोली बाबा की बायोपिक ‘हनुमान अंश’ ने ‘धुरंधर’ को दिया मात, ‘मिर्जापुर’ की अकड़ पड़ रही ढीली – hanuman ansh box office day 41 mirzapur the movie collection day 13 haiwaan collection day 6