बेंगलुरु में हद हो गई! सड़कों के बाद अब सोसाइटी के अंदर लगा जाम


बेंगलुरु का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में लंबी गाड़ियों की कतारें, घंटों रेंगता ट्रैफिक और आईटी प्रोफेशनल्स का दर्द सामने आता है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी को अपने ही घर और सोसाइटी के गेट से बाहर निकलने के लिए आधा घंटा ट्रैफिक जाम में खड़ा रहना पड़े? जी हां, सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सड़कों के जाम की परिभाषा ही बदल दी है.

एक महिला ने अपने कमरे से एक बहुमंजिला सोसाइटी का ऐसा नजारा कैद किया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि बेंगलुरु में ट्रैफिक अब सड़कों से निकलकर लोगों की सोसायटियों के अंदर तक घुस चुका है.

शनिवार की दोपहर सोसाइटी में लगी गाड़ियों की लंबी कतार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @her_wandering_footprints नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वीकेंड पर भी सड़कों का हाल बेहाल है. वीडियो बना रही महिला अपने कमरे की खिड़की से बाहर का नजारा दिखाती है. दोपहर के करीब 2 बजे शनिवार को सड़कों पर तो गाड़ियां फंसी ही थीं, लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि बगल की हाई-राइज सोसाइटी के अंदर परिसर में भी गाड़ियों का भयानक जाम लगा हुआ था. छोटी-बड़ी गाड़ियां सोसाइटी के अंदर रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रही थीं.

गेट से बाहर निकलने में लगे 30 मिनट, महिला ने बताई कड़वी सच्चाई

वीडियो में महिला बताती है कि शनिवार दोपहर 2 बजे जब लोग छुट्टी का मजा ले रहे होते हैं, तब इस सोसाइटी के लोग अपने ही घर से बाहर निकलने के लिए घंटों मशक्कत कर रहे हैं. महिला के मुताबिक, सोसाइटी के मेंटेनेंस और मेन रोड पर मिलने वाले ट्रैफिक के कारण अंदर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. लोगों को सिर्फ सोसाइटी के एग्जिट गेट से सड़क पर आने में पूरे 30 मिनट यानी आधा घंटा लग गया. महिला ने इसे ऐसी बड़ी सोसायटियों का सबसे बड़ा ‘नेगेटिव पॉइंट’ करार दिया.

इंटरनेट पर छूटे लोगों के पसीने, मीम्स और कमेंट्स की आई बाढ़

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ, लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. हर कोई बेंगलुरु के इस नए नवेले ट्रैफिक जाम को देखकर हैरान है. एक यूजर ने लिखा, “बेंगलुरु का ट्रैफिक अब एक अलग ही लेवल पर पहुंच चुका है, सड़कों को तो छोड़ो अब सोसायटियां भी सुरक्षित नहीं हैं.” वहीं दूसरे यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, “घर से बाहर निकलने में 30 मिनट? इससे अच्छा बंदा घर पर ही सो जाए.” एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब बेंगलुरु में घर खरीदने से पहले सोसाइटी के अंदर का ट्रैफिक सर्वे कराना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो

सड़कों से निकलकर सोसायटियों तक पहुंचा बेंगलुरु का जाम

बेंगलुरु में ट्रैफिक की समस्या कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब तक लोग दफ्तर जाने वाली मुख्य सड़कों और चौराहों पर ही जाम से जूझते थे. सोसाइटी के अंदर के इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि बुनियादी ढांचे और सड़कों की कमी का असर अब लोगों की निजी जिंदगी और आवासीय परिसरों पर भी पड़ने लगा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है और लोग बेंगलुरु के ट्रैफिक मैनेजमेंट पर लगातार सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो





Source link

Related posts

जब ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने लगा अमेरिकी, वीडियो को मिले 16 लाख व्यूज – american singer sings hanuman ansh bhajan ektara viral video tstf

Muzaffarpur News: राइफल के साथ तस्वीर वायरल में दो युवक गिरफ्तार, Muzaffarpur Hindi News

Bareily News: वायरल बुखार के साथ त्वचा की बीमारियों का हमला, Bareily Hindi News