‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ ने रचा इतिहास, ‘लोकाह चैप्टर 1’ को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड | Bethlehem Kudumba Unit Box Office record Makes History beating Lokah Chapter 1


‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई. फिल्म का ऐतिहासिक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रन कुछ दिन पहले ही पूरा हुआ. ओपनिंग डे से लेकर फाइनल डे तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाया. बिना किसी हार्डकोर कमिर्शियल एंटरटेनर वाले एलिमेंट के भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रॉन्ग होल्ड बनाए रही और ऑडियंस का प्यार पाया. इसी कारण से थियेटर में लगे होने के दौरान फिल्म को शानदार फुटफॉल मिला. फिल्म ने इतिहास रचा.

फिल्म 21 अगस्त को रिलीज हुई. फिल्म का जॉनर रॉम-कॉम है. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले. फिल्म के फील गुड कॉन्सेप्ट को पसंद किया गया और खूब टिकट बिके. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फिल्म को फायदा मिला.

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. फिल्म ने 333.09 करोड़ कमाए. इसी के साथ फिल्म को 1.25 करोड़ फुटफॉल मिला. इसके साथ ही ये 21वीं सदी में मॉलीवुड की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ को पछाड़ दिया है. 

आइए जानते हैं 21वीं सदी में मॉलीवुड की हाइएस्ट वर्ल्डवाइड फुटफॉल पाने वाली फिल्में कौनसी हैं.

इस लिस्ट में ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ नंबर वन पर है. फिल्म को 1.25 करोड़ फुटफॉल मिला. वहीं ‘लोकाह चैप्टर 1’ को 1.21 फुटफॉल मिला. ‘मंजुम्मेल बॉयज’ को 1.15 करोड़, Pulimurugan को 1.08 करोड़ फुटफॉल, ‘वाझा 2’ को 1.03 करोड़, ‘थुडारम’ को 1 करोड़, Narasimham को 90 लाख, ‘एल2: एम्पुरान’ को 89 लाख, ‘दृश्यम 3’ को 88 लाख और ‘2018’ को 83 लाख फुटफॉल मिला.

बता दें कि ये फिल्म 30 करोड़ के बजट में बन थी. फिल्म में निविन पॉली और ममिता बैजू लीड रोल में नजर आए. फिल्म को गिरिश एडी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को फहाद फाजिल, दिलेश पोथन और श्याम पुष्करन ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में संगीत प्रताप, श्याम मोहन, सुरेश कृष्णा और विनय फोर्ट जैसे स्टार्स भी नजर आए. फिल्म अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. ओटीटी पर फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.





Source link

Related posts

68वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा, मंगलवार को डिवोशनल फिल्म पर हुई धनवर्षा

बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

ओटीटी सीरीज को सिनेमाघरों में लाकर इस प्रोड्यूसर ने बदला खेल, बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार सफलता