बॉक्स ऑफिस के ‘बब्बर शेर’ हैं ‘रामायण’ के रणबीर कपूर, 2018-2026 तक दी सिर्फ 1 FLOP, 900 करोड़ी थी पिछली मूवी


Last Updated:

Ranbir Kapoor last 5 movies to watch on ott- रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर खबरों में हैं. नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रामायण में रणबीर कपूर ने भगवान श्रीराम और साई पल्लवी ने माता सीता का रोल अदा किया है. रणबीर कपूर की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. रामायण काफी बज के बाद दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. अब रामायण थिएटर्स में दस्तक दे उससे पहले रणबीर कपूर की इन फिल्मों को ओटीटी पर देख लीजिए.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर की रामायण से पहले एक्टर की आखिरी 5 फिल्मों पर एक नजर डालते हैं. इन फिल्मों से रणबीर के बॉक्स ऑफिस ट्रैक रिकॉर्ड का भी पता चलता है. तो चलिए जानते हैं कि इनमें से कितनी हिट और कितनी फ्लॉप रहीं. अब आप इन फिल्मों को घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

रणबीर कपूर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘एनिमल’ है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. ये फिल्म साल 2023 में थिएटर में रिलीज हुई थी. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की थी. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल उस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थी. ‘एनिमल’ पिता और बेटे के जटिल रिश्ते की कहानी है. फिल्म में रणविजय सिंह अपने पिता बलबीर सिंह से बेहद प्यार करता है. पिता पर खतरा आने के बाद वह बदले की राह पर निकल पड़ता है.

इस सफर में उसका गुस्सा, हिंसक स्वभाव और परिवार के प्रति जुनून कहानी को आगे बढ़ाते हैं.इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी अहम भूमिकाओं में हैं. अनिल कपूर ने रणविजय के पिता बलबीर सिंह, रश्मिका ने उसकी पत्नी गीतांजलि, बॉबी देओल ने अबरार हक और तृप्ति डिमरी ने जोया का किरदार निभाया है. एनिमल इन दिनों नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. ये रणबीर कपूर की अबतक की सबसे बड़ी फिल्म है. रणबीर कपूर की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर 917.82 करोड़ का बिजनेस किया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2023 में ही रणबीर कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने लीड रोल अदा किया था. लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म को थिएटर्स में दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था. अगर आपको रोमांटिक कॉमेडी पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. कहानी मिकी और टिन्नी के इर्द-गिर्द घूमती है. मिकी का काम लोगों के रिश्ते तुड़वाने में मदद करना है, लेकिन जब उसे खुद प्यार हो जाता है, तो उसकी जिंदगी उलझने लगती है.

रणबीर कपूर ने मिकी का किरदार निभाया है, जबकि श्रद्धा कपूर टिन्नी की भूमिका में नजर आती हैं. फिल्म में प्यार, शादी, परिवार की उम्मीदों और रिश्तों में आजादी जैसे मुद्दों को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है. अनुभव सिंह बस्सी की कॉमेडी और रणबीर-श्रद्धा की केमिस्ट्री फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है.

ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा- ‘ब्रह्मास्त्र’ एक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है, जिसमें शिवा नाम का युवक अपनी असाधारण शक्तियों के बारे में जानता है. धीरे-धीरे उसे पता चलता है कि उसका संबंध एक प्राचीन शक्ति और ब्रह्मास्त्र से है. इसके बाद वह दुनिया को विनाश से बचाने की कोशिश में जुट जाता है. फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था. आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ जियोहॉटस्टार पर फ्री में उपलब्ध है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का रिपोर्ट कार्ड हिट की तरफ इशारा करता है.

शमशेरा- रणबीर कपूर की साल 2018 से ट्रैक रिकॉर्ड में सिर्फ एक ही फ्लॉप फिल्म रही है. ‘शमशेरा’ एक पीरियड एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी एक ऐसे समुदाय के संघर्ष पर आधारित है, जो अत्याचार और भेदभाव से आजादी चाहता है. रणबीर कपूर ने इसमें शमशेरा और उसके बेटे बल्ली का डबल रोल निभाया है. संजय दत्त ने क्रूर दरोगा शुद्ध सिंह का किरदार निभाया, जबकि वाणी कपूर सोना की भूमिका में नजर आईं. वाणी कपूर के साथ रणबीर कपूर की ये फिल्म ‘शमशेरा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. ये अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

संजू- ‘संजू’ एक्टर संजय दत्त के जीवन से प्रेरित बायोपिक है. फिल्म में उनके करियर, निजी जिंदगी, नशे की लत, पारिवारिक रिश्तों और कानूनी मुश्किलों के दौर को दिखाया गया है. रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाने के लिए अपने बोलने के अंदाज, एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज पर काफी काम किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. ‘संजू’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 586.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Related posts

अमिताभ की कल्ट फिल्म ‘सुर्यवंशम’ इन 5 कारणों से हुई फ्लॉप? सलमान की फिल्म ने भी बिगाड़ा बिजनेस, Bollywood Hindi News

एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ का धमाका, रणबीर की फिल्म की 22 करोड़ पार हुई कमाई

‘जेलर 2’ की रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई, 447 करोड़ पार कलेक्शन