एक तरफ जहां ‘हनुमान अंश’, साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ और ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ अपना दबदबा बनाए हुए थी। वहीं, अब अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बवाल मचा दिया है।
Tuesday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फिल्में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। इस वक्त मूवी लवर्स के लिए थिएटर पर फिल्मों के कई ऑप्शन हैं। एक तरफ जहां ‘हनुमान अंश’, साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ अपना दबदबा बनाए हुए थी। वहीं, अब अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बवाल मचा दिया है। ऐसे में इन फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।
मंगलवार को ‘द वन’ ने की कितनी कमाई
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। ऐसे में ये फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म में अनूप सोनी भी अहम रोल में हैं। ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ये एक एक्शन एडवेंचर फैंटेसी फिल्म है। फिल्म में बिहार के ‘चमत्कारी मंदिर’ को दिखाया गया है। साथ ही इसमें छठ पूजा की आस्था को दिखाते हुए गाना भी है। मूवी के डे वन 8.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने 12वें दिन खबर लिखने तक 0.93 लाख की कमाई की। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 63.98 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 80.79 करोड़ रुपये हो गया है।
‘हनुमान अंश’ ने दिखाया कमाल
‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज 2 करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। पहले हफ्ते ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 लाख रुपये कमाए, दूसरे हफ्ते 0.40 लाख रुपये, तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते 61.00 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ रुपये और छठे हफ्ते 80.25 करोड़ रुपये, सातवें हफ्ते 44.80 करोड़ रुपये और आठवें हफ्ते 29.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। Sacnilk के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने मंगलवार यानी 61वें दिन 0.82 लाख रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 326.30 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 424.24 करोड़ रुपये हो गया है।
क्या रहा ‘द पैराडाइज’ का अबतक का कलेक्शन?
साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ दर्शकों को काफी पसंद आई। फिल्मे में नानी एक एक दम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक देख फैंस फिल्म रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड थे। ‘द पैराडाइज’ कल यानी 24 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आएंगे। खास बात ये है कि नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर रिलीज किए बिना ही इसे सीधे पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। ‘द पैराडाइज’ ने एडवांस बुकिंग में 11.60 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ रुपये कमाए। पहले हफ्ते फिल्म ने 108.20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। Sacnilk के अर्ली अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने 13वें दिन 0.75 लाख रुपये की कमाई की। ऐसे में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 116.95 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 168.08 करोड़ रुपये हो गया है।