वर्किंग डेज़ में फिल्म कलेक्शन में आई गिरावट
रिलीज के शुरुआती दिनों में मिली जबरदस्त बढ़त के बाद वीकडेज़ में दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन की रफ्तार में थोड़ी सुस्त जरूर आई है। ‘प्रहार’ फिल्म ने शुरुआती 7 दिनों में कुल मिलाकर लगभग 18 लाख से ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है,
जिसमें मुंबई और पुणे जैसे क्षेत्रों में नाइट शो के दौरान अच्छी ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है। वहीं, ‘नई नवेली’ को भी महानगरों के मल्टीप्लेक्स में परिवारों का अच्छा सपोर्ट मिला है, जिससे इसका पहला हफ्ता संतोषजनक रहा है।