Last Updated:
Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: फिल्म ‘दृश्यम 3’ का दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. फिल्म को लेकर दर्शकों में जो क्रेज है, उसे देखते हुए इसका कलेक्शन 3 जुलाई के अंत तक 150 करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाएगा. ‘दृश्यम 3’ की कहानी लोगों को पिछले दोनों पार्ट से बेहतर लगी है, जिससे इसे आगे भी ‘वर्ड ऑफ माउथ’ का भरपूर फायदा पहुंचेगा. ‘सिंघम अगेन’ का रिकॉर्ड तोड़कर ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की बिगेस्ट ओपनर बन गई है.
नई दिल्ली: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ फुल पैसा वसूल है. दर्शक जिन उम्मीदों के साथ सिनेमाघर पहुंचे थे, फिल्म उन पर खरी उतरी है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 27 करोड़ रुपये कमाकर रिकॉर्ड कायम किया था. गांधी जयंती पर रिलीज हुई फिल्म का ओपनिंग डे पर भारत में नेट कलेक्शन 66.75 करोड़ रुपये रहा था, जबकि इसका दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से कुल कलेक्शन 95.10 करोड़ रुपये था. अब फिल्म का कलेक्शन रिलीज के दूसरे दिन 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.
‘दृश्यम 3’ की कहानी वहां से शुरू होती है, जहां ‘दृश्यम 2’ खत्म हुई थी. अब पुलिस के पास विजय सलगांवकर के खिलाफ ठोस सबूत हाथ लग गए हैं, इसके बावजूद वह अपने परिवार को बचाने के लिए जो करता है, वह कहानी को इंटेंस बना देती है. यकीनन, इस बार उसके आगे चुनौती काफी बड़ी है.
ध्यान देने वाली बात है कि अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ की सिर्फ रीमेक नहीं है. दोनों फिल्मों की कहानियों में फर्क आता है, जो इन्हें अलग-अलग मोड़ की ओर ले जाती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘दृश्यम 3’ अजय देवगन की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसने ‘सिंघम अगेन’ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसने ओपनिंग डे पर 43.50 करोड़ रुपये कमाए थे.
‘दृश्यम 3’ को बनाने में कथित तौर पर 100 से 110 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे. फिल्म की लोग तारीफ कर रहे हैं, इसलिए आगे आने वाले दिनों में इसकी कमाई में मोटा इजाफा दिखे, तो चौंकिएगा मत.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्शन पहले ही इसे ब्लॉकबस्टर बता चुके हैं. उन्होंने फिल्म को आसाधारण बताते हुए कहा कि ‘दृश्यम 3’ अपने पिछले दोनों पार्ट से ज्यादा बेहतर है. कहानी के ट्विस्ट और सस्पेंस दर्शकों को सीट से बांधे रखते हैं. प्रकाश राज और जयदीप अहलावत जैसे कलाकारों ने अपनी लाजवाब परफॉर्मेंस से दर्शकों के रोंगटे खड़े किए हैं. अजय देवगन के साथ जयदीप का ‘फेस ऑफ’ दर्शकों को याद रह जाता है.
‘दृश्यम 3’ को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है. कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में इससे पहले ऐसी थ्रिलर फिल्म नहीं देखी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ के पहले दिन 24.58 लाख टिकट्स बिकी थीं, जो अपने-आप में बड़ा रिकॉर्ड है. 24.58 लाख के साथ ‘दृश्यम 3’ बॉलीवुड की 10वीं फिल्म बन गई है, जिसने कोविड महामारी के बाद सबसे ज्यादा फुटफॉल दर्ज की है.