बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश! बड़े स्टार्स की फिल्मों की होगी अग्निपरीक्षा, कौन मारेगा बाजी? – Rajinikanth jailer 2 box Office big clash rajkumar rao Prahaar street fighter nai naveli ranabaali tmovh


इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होने वाला है. दृश्यम 3 और हनुमान अंश की आंधी को रोकने के लिए बड़े स्टार्स की फिल्में आपस में भिड़ेंगी. इनमें साउथ, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की अलग-अलग जोनर की मूवीज शामिल हैं. बॉलीवुड के कोर्टरूम ड्रामा से लेकर हॉरर, साउथ की ऐतिहासिक कहानी और हॉलीवुड के धांसू एक्शन तक, दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलेगी. 

एक तरफ राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार‘ में कोर्टरूम ड्रामा और आतंकी कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने की लड़ाई देखने को मिलेगी. दूसरी तरफ यामी गौतम अपनी फिल्म ‘नई नवेली’ में डर का माहौल बनाती नजर आएंगी. विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ इतिहास के पन्नों को पर्दे पर उतारने की कोशिश करेगी. ‘स्ट्रीट फाइटर’ में विद्युत जामवाल का जबरदस्त एक्शन और मारधाड़ तड़का लगाएगा. ये सभी फिल्में 16 अक्टूबर को आएंगी. इनसे महज 1 दिन पहले 15 अक्टूबर को थलाइवा रजनीकांत जेलर 2 लेकर आएंगे. इन चारों फिल्मों का रजनीकांत की जेलर 2 से भी क्लैश होगा.

बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने की होड़ में कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ेगी, ये तो वक्त ही बताएगा. इससे पहले जानते हैं रिलीज हो रही मूवीज के बारे में…

स्ट्रीट फाइटर

हॉलीवुड की एक्शन फिल्मों का इंडिया में अलग ही क्रेज है. विद्युत जामवाल की वजह से ये मूवी इंडियंस के लिए खास बनी हुई है. फिल्म में वो मार्शल आर्ट मास्टर धालसिम का रोल निभा रहे हैं. ये उनका हॉलीवुड डेब्यू है. पहली ही फिल्म में वो दमदार और प्रॉमिसिंग रोल ग्रैब करने में कामयाब रहे हैं. इंडियंस ही नहीं एक्टर की तारीफ हॉलीवुड भी कर रहा है. उनकी तुलना जैकी चैन से हो रही है.

प्रहार

राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ कोर्टरूम ड्रामा है. इसकी कहानी कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचने वाले वकील उज्जवल निकम की चुनौती से भरी जर्नी को दिखाएगी. राजकुमार राव की एक्टिंग फिल्म के लिए एक मजबूत पक्ष है.

नई नवेली

यामी गौतम मूवी ‘नई नवेली’ में नई दुल्हन के रूप में हॉरर का तड़का लगाती हैं. उन्हें इस रोल में देखना कुछ नया है. रहस्य, डर और चौंका देने वाले ट्विस्ट मूवी को खास बनाते हैं. यामी गौतम की परफॉर्मेंस और फिल्म का हॉरर फैक्टर दर्शकों की भीड़ को सिनेमाघरों तक खींच सकती है.

राणाबाली

‘राणाबाली’ पीरियड ड्रामा है. जिसमें 19वीं सदी के ब्रिटिश राज के दौर (1854 से 1878 के बीच) को दिखाया गया है. फिल्म दिखाएगी कैसे ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ एक निडर योद्धा के विद्रोह ने खलबली मचाई. साउथ के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी इसका बज है. विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की जोड़ी सालों बाद स्क्रीन पर लौटी है, ये फैक्टर इस फिल्म को ऑडियंस के लिए खास बनाता है. 

जेलर 2

‘जेलर 2’ बस नाम ही काफी है. जब रजनीकांत स्क्रीन पर आते हैं तो फैंस बस उन्हें देखते हैं. क्या फिल्म है, कैसी फिल्म है.. ये दर्शकों के लिए सेकेंडरी हो जाता है. रजनी सर का स्वैग देखने के लिए थियेटर्स भर जाते हैं. जेलर 2 का क्रेज हिंदी बेल्ट में भी अच्छा है. लेकिन इसके हिंदी शोज लिमिटेड हैं, इसलिए हिंदी मार्केट में ये दूसरी फिल्मों के लिए बड़ी चुनौती नहीं बनेगी. लेकिन साउथ में राणाबाली और जेलर 2 के बीच अच्छा क्लैश दिखेगा.

महाक्लैश के बॉक्स ऑफिस समीकरण की बात करें तो, अलग-अलग जॉनर की फिल्में होने के कारण इनके दर्शक पूरी तरह एक जैसे नहीं होंगे. हर फिल्म के पास अपनी ऑडियंस बनाने का मौका रहेगा. बाकी बॉक्स ऑफिस पर बाजी किसके नाम रहेगी, ये फिल्म की रिलीज, स्क्रीन काउंट, एडवांस बुकिंग और रिव्यूज पर निर्भर करेगा.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

वर्ल्डवाइड 136 करोड़ कमाने वाली ‘मंडाडी’ का Netflix पर जलवा, बनी नंबर 1

अजय की ‘दृश्यम 3’ ने बनाए कौन-से 3 बड़े रिकॉर्ड? देखें मूवी मसाला

Jailer 2 Box Office Prediction: 140 करोड़ की बंपर ओपनिंग के लिए तैयार रजनीकांत, धुरंधर, एनिमल को दे सकती पछाड़, Bollywood Hindi News