बॉक्स ऑफिस पर हिट, IMDb रेटिंग 8.8… Netflix पर कॉमेडी का महाडोज लेकर आ रही 143 मिनट की ये धांसू फिल्म


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्मों का बज भले ही कम होता है, लेकिन जब वे सिनेमाघरों में आती हैं तो वे ‘वर्ड ऑफ माउथ’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर छा जाती हैं। एक ऐसी ही फिल्म पिछले महीने आई थी जो स्लीपर हिट साबित हुई थी।

इस फिल्म ने रिलीज के बाद दर्शकों का ध्यान खींचा और तारीफें बटोरी। क्रिटिक्स और दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और जो फिल्म शुरू में सुस्त रही, उसने अच्छा-खासा प्रॉफिट कमाया और बॉक्स ऑफिस हिट बन गई।

मोधा रात्रि फिल्म की कहानी

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वह ‘मोधा रात्रि’ (Modha Rathri Film) है। राजा करुप्पासामी के निर्देशन में बनी फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी मारुथानायगम और मुथुसेल्वी नाम के दो अजनबी की है जो परिवार के दबाव में आकर अरेंज्ड मैरिज करते हैं। शादी की पहली ही रात उथल-पुथल से भर जाती है और फिर कहानी में आता है बड़ा ट्विस्ट।

मोधा रात्रि की स्टार कास्ट

फिल्म की कहानी कॉमेडी और ड्रामे से भरी हुई है। ऋषिकांत और अनिश्मा अनिलकुमार की केमिस्ट्री लाजवाब है। उनके अलावा फिल्म में बगवती पेरुमल, चेतना और ए. वेंकटेश जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

मोधा रात्रि का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मोधा रात्रि भले ही शुरू के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थी, लेकिन फिल्म के कलेक्शन में बाद में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसी वजह से इस फिल्म को स्लीपर हिट कहा गया। करीब 3 से 5 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने दुनियाभर में 8.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

किस ओटीटी पर आ रही है मोधा रात्रि?

बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने के बाद फिल्म सिनेमाघरों से उतर गई है और अब यह ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 18 सितंबर से स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म को आप हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देख सकते हैं।



Source link

Related posts

Know Hanuman Ansh Mirzapur The Movie And Haiwaan Wednesday Box Office Collection Report – Entertainment News: Amar Ujala

‘इरुमुडी’ बनी 2026 की थिएटर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली तेलुगू फिल्म

Mirzapur: The Movie का हिस्सा नहीं था ‘सांसों की माला’ वाला वायरल ट्रैक, रसिका दुग्गल ने बताई इसके पीछे की वजह