बॉलीवुड के लिए 2026 का साल सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का साल नहीं रहा, बल्कि इसने दर्शकों की बदलती पसंद को भी दिखाया। कभी बॉलीवुड में किसी फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा पैमाना उसका हीरो होता था। बड़े स्टार का नाम, बड़े बजट का तामझाम और किसी हिट फ्रेंचाइजी का टैग… इन तीनों के दम पर फिल्म की कमाई का अनुमान पहले ही लगा लिया जाता था। लेकिन 2026 ने इस पुराने गणित को काफी हद तक बदल दिया। इस साल बॉक्स ऑफिस ने दिखाया कि दर्शक अब सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि पूरी फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंच रहे हैं।
जहां एक तरफ बड़े सितारों और स्थापित फ्रेंचाइजी ने अपनी पकड़ बनाए रखी, वहीं दूसरी तरफ ऐसी फिल्मों ने भी चौंकाया जिनके पास न तो कोई सुपरस्टार था और न ही करोड़ों रुपये का बजट। कहानी, कंटेंट और दर्शकों की जुबान से निकली तारीफ ने कई फिल्मों को उम्मीद से कहीं आगे पहुंचाया। तो क्या ऐसे में बॉलीवुड में स्टार पावर का दौर खत्म हो रहा है? या फिर बड़े नाम और मजबूत कहानी का मेल ही अब सफलता का नया फॉर्मूला बन गया है? आइए जानते हैं इसके बारे में।