Last Updated:
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में जोड़ियों का बनना और बिगड़ना आम बात है. कुछ कलाकारों की जोड़ियां ऐसी हैं जिन्होंने एक नहीं बल्कि दर्जनों फिल्मों में साथ काम किया है. अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने करीबन 30 फिल्मों में साथ काम किया. वहीं अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी भी कई फिल्मों में दिखी, लेकिन अगर किसी कलाकार की जोड़ी फ्लॉप निकलती है तो मेकर्स उसपर दोबारा दांव लगाने से कतराते हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में एक ऐसी जोड़ी रही जिसने सिर्फ तीन फिल्मों में साथ काम किया था. उनकी ऑफस्क्रीन दोस्ती को काफी पसंद किया जाता था. वो जब भी किसी शो में साथ दिखते तो उनके बीच की बॉन्डिंग दिल जीत लेती थी, लेकिन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ऑडियंस का दिल नहीं जीत पाई. आज जिन दो एक्टर की बात कर रहे हैं वो रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा हैं.
अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर के बीच कमाल की बॉन्डिंग रही है. दोनों के कई क्लिप आज भी वायरल होते रहते हैं. आज रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर एक्टर की उन फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनमें वो अनुष्का शर्मा के साथ दिखे थे.
दोनों सितारों ने सिर्फ 3 फिल्मों में काम किया था. रणबीर और अनुष्का ने ‘बॉम्बे वेलवेट’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘संजू’ में साथ काम किया था. इनमें सिर्फ दो फिल्मों में दोनों ने लीड रोल अदा किया था. पहली बार अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर को फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में साथ देखा गया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
11 साल पहले आई फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था. ये भव्य पीरियड ड्रामा किसी एक्सपेरिमेंट से कम नहीं थी. 70-80 के दशक के बैकग्राउंड में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप साबित हुई थी. फिल्म में अनुष्का शर्मा ने कैबरे डांसर का रोल अदा किया था.
‘बॉम्बे वेलवेट’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी. ये एक बहुत बड़ी कमर्शियल फ्लॉप फिल्म थी. बड़े सितारों की मौजूदगी भी खराब निर्देशन और कमजोर स्टोरीलाइन को कवर नहीं कर पाया. ‘बॉम्बे वेलवेट’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी.
इसके बाद रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में दिखी थी. करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही थी. बड़े बजट और नामी सितारों के बावजूद ‘ऐ दिल है मुश्किल’ कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी.
क्रिटिक्स ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की जमकर आलोचना की थी. फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ ही फवाद खान और ऐश्वर्या राय ने भी अहम रोल अदा किया था. फिल्म की कहानी काफी कंफ्यूजिंग थी. इसको भले ही ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था लेकिन क्रिटिक्स के मुताबिक फिल्म महाबकवास थी.
इन दोनों फिल्म के अलावा अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर को ‘संजू’ में देखा गया था. संजय दत्त की बॉयोपिक ‘संजू’ में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल अदा किया था. अनुष्का शर्मा ने फिल्म में कैमियो किया था. फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी लेकिन इसमें अनुष्का शर्मा ने रिपोर्टर का रोल अदा किया था.