बॉलीवुड से दूर कहां व्यस्त हैं ‘ओ बलमा’ फेम क्लॉडिया सिएस्ला? खुद बताई अपनी नई राह


बॉलीवुड से दूर कहां व्यस्त हैं ‘ओ बलमा’ फेम Claudia Ciesla? खुद बताई अपनी नई राह

O Balma Song Fame Claudia Ciesla: बॉलीवुड के चर्चित गानों में शुमार ‘ओ बलमा’ में अपने डांस से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस और मॉडल क्लॉडिया सिएस्ला इन दिनों चर्चा में हैं। पोलैंड में जन्मीं जर्मन मूल की क्लॉडिया ने न केवल भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाई, बल्कि अब वह एक अलग भूमिका में नजर आ रही हैं। हाल ही में भोपाल में आयोजित ‘मिस एंड मिसेज मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम में पहुंचीं क्लॉडिया ने अपने करियर और भविष्य की योजनाओं को लेकर कई खुलासे किए। अक्षय कुमार की फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ के गाने ‘ओ बलमा’ से रातों-रात लोकप्रियता हासिल करने वाली क्लॉडिया ने बताया कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़े विषयों पर काम कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह फिल्मों से पूरी तरह गायब नहीं हुई हैं, बल्कि अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। क्लॉडिया ने बताया कि उनकी अपनी कंपनी ‘क्लॉडिया कॉन्सेप्ट’ है और जल्द ही उनकी दूसरी किताब अमेजन पर प्रकाशित होने वाली है।

स्वास्थ्य जागरूकता और नई किताब पर फोकस

अपनी आगामी किताब के बारे में बात करते हुए क्लॉडिया ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को आज के दौर की गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज और हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य संकट पहले की तुलना में अधिक बढ़ गए हैं, जिसका मुख्य कारण गलत जीवनशैली है। उनकी किताब में वजन कम करने, तनाव प्रबंधन और बेहतर जीवन जीने के तरीकों पर विशेष जानकारी दी गई है। क्लॉडिया का मानना है कि स्वास्थ्य पर किया गया निवेश ही व्यक्ति का सबसे बड़ा निवेश होता है।

बॉलीवुड का सफर और ‘ओ बलमा’ की यादें

क्लॉडिया ने अपने बॉलीवुड सफर को याद करते हुए कहा कि ‘ओ बलमा’ गाना आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। उन्होंने खुशी जाहिर की कि इतने वर्षों बाद भी दर्शक न केवल इस गाने को गुनगुनाते हैं, बल्कि इसके हुक स्टेप्स को भी याद रखते हैं। क्लॉडिया ने कहा कि दर्शकों का यही प्यार और समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। गौरतलब है कि क्लॉडिया सिएस्ला ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के तीसरे सीजन से की थी, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। ‘खिलाड़ी 786’ के उस मशहूर गाने ने उन्हें एक अलग मुकाम दिया था। अब वह फिल्मों में वापसी के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी नई पारी को लेकर उत्साहित हैं।



Source link

Related posts

टिकटॉक स्टार मार्सेल जॉनसन का 32 वर्ष की आयु में निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद दुनिया को कहा अलविदा

हॉलीवुड के दिग्गज पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, विलियम शैटनर सहित कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6 में क्या वापसी करेंगे जॉनी डेप? एक्टर ने दिया बड़ा संकेत