‘भाई दूज’ पर मस्ट वॉच है 90’s की फैमिली ड्रामा, Box Office पर ब्लॉकबस्टर रही थी 20 कलाकारों की फिल्म


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के बाद अब भाई दूज के तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को देशभर में यह त्यौहार मनाया जाएगा जिसमें पूरा परिवार एक बार फिर इकट्ठा होगा। अगर आप इस त्यौहार का मजा दोगुना करना चाहते हैं और पुरानी यादों को फिर से जीना चाहते हैं तो फैमिली के साथ बैठकर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं।

90’s के बच्चों की फेवरेट है यह फिल्म

यह फिल्म 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। इस मूवी की खासियत है कि जब भी यह फिल्म टीवी पर आती थी तो पूरा परिवार इसे साथ मिलकर देखता था। वहीं यह आज भी 90’s के बच्चों की फेवरेट फिल्म है। हम बात कर रहे हैं हम साथ-साथ है (Hum Saath Saath Hain) की।

इस फिल्म की कहानी से लेकर म्यूजिक और कास्टिंग तक दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में भाई बहन के बीच स्नेह, माता-पिता से बॉन्डिंग और लाइफ पार्टनर के साथ प्यार को बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है।

फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

फिल्म में मोहनीश बहल ने बड़े भाई विवेक का किरदार बहुत ही सादगी के साथ निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस किरदार के लिए पहली पसंद अनिल कपूर और ऋषि कपूर थे? लेकिन किसी वजह से बात नहीं बनी और फिर मोहनीश ने इस किरदार को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

इतना ही नहीं मोहनीश ने एक शांत और अनुशासित बड़े बेटे के अपने किरदार की तैयारी के लिए, कैमरा चालू होने से पहले ही अपने हाथ अपनी जेबों में डालने की प्रेक्टिस की थी और इसके लिए मैथड एक्टिंग अपनाई थी।

यह सलमान खान और करिश्मा कपूर की इकलौती ऐसी फिल्म भी है, जिसमें वे एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में नहीं हैं।

सोनाली बेंद्रे उन एक्ट्रेसेस के एक खास क्लब में शामिल हो गईं, जिन्होंने तीनों मशहूर खानों (आमिर, शाहरुख और सलमान) के साथ काम किया है।

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकस्टर रही थी फिल्म

‘हम साथ-साथ हैं’ अपने समय की एक बेहतरीन फिल्म थी। यह राजश्री प्रोडक्शंस की पहली ऐसी फिल्म बनी, जिसे रिलीज के पहले ही हफ्ते में 1,000 से ज्यादा सिनेमाघरों में दिखाया गया। यह उस दौर की सबसे सफल फिल्मों में से एक बनी।

फिल्म के बारे में

‘हम साथ-साथ हैं’ 1999 में रिलीज हुई एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। इसे सूरज बड़जात्या ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, मोहनीश बहल, नीलम कोठारी और महेश ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं।



Source link

Related posts

जानिए क्यों फ्लॉप हुई थी कल्ट हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’, ये 5 थे कारण, Bollywood Hindi News

जानिए क्यों फ्लॉप हुई थी कल्ट हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’, ये 5 थे कारण, Bollywood Hindi News

सूर्या की ‘सीन’ ने ‘बिगिल’ को पछाड़ा, नॉर्थ अमेरिका बॉक्स ऑफिस पर बनाया ये रिकॉर्ड