भोजपुरी में Python सिखा रहा Gemini, देसी अंदाज सुन लोग बोले- United States of Bihar | Gemini Speaking Bhojpuri python coding goolge deepmind demo viral video


Viral Video: भारत के किसी भी कोने में चले जाइए, भोजपुरी बोलने वाले मिल जाएंगे. मतलब भोजपुरी भाषा की पहुंच हर जगह है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसको देखने के बाद आप कहेंगे कि अब तो भोजपुरी दुनियाभर में पहुंच गई. वीडियो में गूगल डीपमाइंड का एक इंजीनियर डेमो दे रहा है कि भोजपुरी भाषा में अगर कंप्यूटर और वेव डिजाइन सिखाया जाएगा तो कैसा रहेगा. वीडियो में Gemini को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ” आज हमने के बुझल जाई कि Python में loop का होला? यह वीडियो जब वायरल हुआ तो काफी लोगों के कमेंट्स आए. एक ने कमेंट करते हुए लिखा, United States Of Bihar”

अमेरिका में इंजीनियर ने पोस्ट किया वीडियो

भोजपुरी भाषा में प्रोग्रामिंग सीखने के डेमो का यह वीडियो धवल पटेल (Dhaval Patel) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. धवल अमेरिका के न्यू जर्सी में रहते हैं. उनकी LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, वह Codebasics और AtliQ Technologies के फाउंडर हैं. वह Bloomberg LP में डेटा इंजीनियर रह चुके हैं.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो के ऊपर धवल ने लिखा, “Gemini Speaking Bhojpuri”. इसके साथ ही वह वीडियो में कहते हैं, Google Deepmind का इंजीनियर है, जो डेमो दे रहा है- भोजपुरी का पाइथन एक्सप्लैनिंग का…

भोजपुरी में Python सिखाने का लाइव डेमो

इसके बाद वीडियो में Gemini को भोजपुरी में साफ-साफ बोलते हुए सुना जा सकता है. वीडियो में सुनाई दे रहा है, “अच्छा तो आज हमने के बुझल जाई की Python में loop का होला. त loop का सीधा सा मतलब बा दोहराव… जब कोनो काम बार-बार करे के होखे, जैसे की मान लीह Roa के एक से 5 तक गिनती छपवावे के बा… त एकरा खातिर हमने के for loop के इस्तेमाल करल जा. त कुछ अइसन देखाई दी for i in range एक से पांच print i.” 

फिर आगे वीडियो में Gemini कहता है, अरे कहा लो भैया… आज हमने के न कुछ बढ़िया चीज सीखे के बा. अंग्रेजी में त बहुत कोई सिखावे ला, लेकिन हमने के आपन भाषा में Python के बारे में समझल जा. ठीक बा? सबसे पहले समझल जाव पहले दल का होला…

यह भी पढ़ें | कनॉट प्लेस में है भारत की सबसे पुरानी किताबों की दुकान, 10 रुपये किराए पर ली, आज 50 करोड़ से ज्यादा कीमत

लोगों पसंद आ रहा Gemini को भोजपुरी अंदाज

Gemini का भोजपुरी वाला देसी अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आ रही है. धवल पटेल द्वारा पोस्ट किए वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा कि भोजपुरी अब अंतरराष्ट्रीय भाषा है. वहीं, कमेंट में जिया सिंह परमार ने लिखा कि लोग मराठी कन्नड़ बुलवाते रह गए. इधर भोजपुरी इंटरनेशनली फेमस हो गया. 

एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि भाई, कमाल है, लेकिन गूगल को अपने चैट बॉट जेमिनी में बेहतर हार्नेस और क्वेरी रीराइटिंग विकसित करने की जरूरत है, क्योंकि इसमें रचनात्मकता की कमी है.

यह भी पढ़ें-

नेपाली पर्यटक ने मकड़ी भगाने के लिए जलाया कागज, देखते ही देखते खाक हो गया 1 करोड़ रुपये का विला

40 साल के ‘बुजुर्ग’ ने ट्रेन में मांगी लोअर सीट, लड़की ने किया इनकार; बोली- 500 रुपए दे दो और बैठ जाओ






Source link

Related posts

Watch Video: अश्लील गानों पर डांस और कट्टा लहराने का वीडियो वायरल, एक युवक गिरफ्तार

गुरुग्राम में THAR सवारों का आतंक, कैब को बार-बार मारी टक्कर; एक्शन में आई पुलिस

वायरल:जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बना ऐसा गेम, पुलिस बनकर बरसा सकते हैं डंडे, आंदोलनकारी बने तो करना होगा ये काम – Jantar Mantar Chalo Game Goes Viral Play As A Protester Or Police Officer See Netizens Reaction