एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रामायणम् की रफ्तार को बॉक्स ऑफिस पर रोकना अब नामुमकिन सा लग रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे कई गुना ज्यादा तेज रफ्तार मूवी की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर है।
दुनियाभर में बीते दिन सोमवार तक 664 करोड़ के आसपास का बिजनेस करने वाली मूवी पर मंगलवार को जमकर बजरंग बली की कृपा बरसी है। गोवर्धन की छुट्टी पर रामायणम् ने जमकर पैसा कमाया है और 1000 करोड़ की तरफ तेजी से अपने कदम बढ़ाए हैं।
गोवर्धन की छुट्टी का मिला जमकर फायदा
5 नवंबर को फिल्म रामायणम् को रिलीज करना मेकर्स के लिए काफी प्रॉफिटेबल रहा है। 155 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली ये मूवी देखते ही देखते वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवर्धन की छुट्टी पर मूवी पर बजरंग बली के साथ-साथ कान्हा की भी कृपा बरसी और ये मूवी दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर गई।
एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 823.50 करोड़ तक पहुंच चुकी है। रामायणम् को 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए 176 करोड़ रुपए का कलेक्शन और करना है। जिसके बाद ये रणबीर अपनी ही 900 करोड़ी फिल्म एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी बना रही है दबदबा
अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 159 करोड़ तक का बिजनेस कर लिया है। दीवाली के बाद भी रामायणम् को देखने का फैंस के अंदर कितना ज्यादा क्रेज है, इस बात का अंदाजा आपको मूवी के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी लग जाएगा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ने मंगलवार तक नेट कलेक्शन 440.45 करोड़ और ग्रॉस 526.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
रामायणम् ने छठे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में 94.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। ओवरसीज मार्केट देखा जाए तो मूवी की कमाई 297 करोड़ तक अब तक ये छह दिनों में बिजनेस कर चुकी है।