मधुबनी में वीडियो वायरल करने की धमकी से टूटी शादी, हटाने के बदले मांगे 1.50 लाख रुपये


जागरण संवाददाता, मधुबनी। राजनगर की एक युवती की फोटो और वीडियो को अश्लील गानों के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और 1.50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

पीड़िता की मां ने साइबर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि फोटो-वीडियो प्रसारित होने के कारण युवती की तय शादी भी टूट गई।

पीड़िता की मां ने डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर कोल्हुआ निवासी मो. अरमान पर आरोप लगाया है।

आरोप है कि करीब एक माह से वह युवती और उसकी मां को फोन कर गाली-गलौज और अश्लील बातें करता था। बात बंद करने पर उसने युवती की तस्वीरों को अश्लील गानों के साथ जोड़कर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रसारित कर दिया।

वीडियो हटाने के बदले मांगे पैसे

प्राथमिकी के अनुसार आरोपित ने वीडियो हटाने के बदले 1.50 लाख रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर वीडियो अन्य लोगों को भेजने की धमकी दी। इससे युवती की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई और शादी टूट गई।

रात में फोन कर दबाव

आवेदन में कहा गया है कि आरोपित देर रात फोन कर युवती पर अपने दोस्त से बात करने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर उसने फोटो-वीडियो प्रसारित करना शुरू कर दिया।

पीड़िता की मां ने आरोपित के भाई मो. सहाब और मां गुड़िया खातून पर भी सहयोग का आरोप लगाया है। साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी अंकुर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link

Related posts

जब ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने लगा अमेरिकी, वीडियो को मिले 16 लाख व्यूज – american singer sings hanuman ansh bhajan ektara viral video tstf

Muzaffarpur News: राइफल के साथ तस्वीर वायरल में दो युवक गिरफ्तार, Muzaffarpur Hindi News

Bareily News: वायरल बुखार के साथ त्वचा की बीमारियों का हमला, Bareily Hindi News