वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की लंबी कतार लग गई है। एक वर्ग ऐसा है जो इस क्लिप को लेकर संदेह जता रहा है और इसे AI जनरेटेड बता रहा है, जबकि कई यूजर्स का सवाल है कि जब पहले मना कर दिया था तो काश्वी आखिर मिलने क्यों गईं? वहीं, एक यूजर ने लिखा, “जब उनका ब्रेकअप हो ही चुका है, तो वह क्यों जाएगी? ‘फैमिली वीक’ में काश्वी के जाने का कोई मतलब ही नहीं बनता, क्योंकि बिग बॉस में उसके परिवार का कोई सदस्य है ही नहीं।”